spot_img

Red Light Area के स्याह चेहरे का भंडाफोड़, देह व्यापार में लिप्त नाबालिग समेत 7 महिलाएं बरामद, मिले आपत्तिजनक सामान, कई राज्यों की महिलाएं थी शामिल, 9 महिलाओं समेत 3 दलाल गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के शरीफगंज रेड लाइट एरिया (Red Light Area) में छापेमारी कर देह व्यापार में लगी सात महिलाओं को मुक्त कराया गया है। इनमें एक नाबालिग है। इस मामले में पुलिस ने नौ महिला और तीन पुरूष दलालों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

पुलिस ने ये छापेमार कार्रवाई पूर्णिया रोटा थाना क्षेत्र के रोटा बाजार से सटे शफीगंज रेड लाइट एरिया (Red Light Area) में की है।

- Advertisement -

जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शरीफगंज रेड लाइट एरिया में अलग-अलग जिला एवं राज्य की कई महिला को लाकर दे व्यापार करवाया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर में Mini Gun Factory एसटीएफ का बड़ा एक्शन, हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 तस्कर गिरफ्तार

इसके बाद आमिर जावेद ने बायसी डीएसपी आदित्य कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गठित टीम की ओर से जब रेड लाइट एरिया (Red Light Area) के शरीफगंज इलाके में छापेमारी की गई तो वहां से अलग-अलग राज्यों की सात महिला को देह व्यापार से मुक्त कराया गया।

जानकारी के अनुसार,पुलिस ने रेड लाइट एरिया (Red Light Area) से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। साथ ही छापेमारी कर अलग-अलग जिले और राज्यों के कुल सात महिलाओं को बरामद किया है।

इस बाबत बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि एसपी आमिर जावेद को सूचना मिली थी कि रोटा बाजार से सटे शरीफगंज रेड लाइट एरिया में अलग-अलग जिले और

राज्यों से कई महिलाओं को लाकर अनैतिक धंधा करवाया जा रहा है, जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर में पुल हादसा, Bihar में विकास कार्य के दौरान दर्दनाक दुर्घटना, मजदूर नदी में गिरा

वहीं, र्णिया के एसपी आमिर जावेद ने बताया है कि इस मामले में पुलिस ने 9 महिला दलाल और तीन पुरुष दलाल को गिरफ्तार किया है। इन दलालों की ओर से अलग-अलग जिलों एवं राज्यों से जाकर महिला एवं लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाया जाता था।

इनसे देह व्यापार का काम कराया जाता था। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police Reel : खाकी वाली साहिबा ...Reel बनाना पड़ा भारी, खगड़िया की SI निशा की वर्दी में 'टशन'...पर 'हंटर' ... लाख टके का सवाल... बोल तेरे साथ क्या सलूक किया जाए... !

इस छापेमारी के दौरान स्थानीय बताते हैं कि दलालों को पुलिस के आने की जानकारी मिल जाती है, जिस वजह से वे लोग इलाका छोड़कर फरार हो जाते हैं। स्थानीय थाने की पुलिस कभी भी इस इलाके में छापेमारी नहीं करती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...

Smastipur News: समस्तीपुर रेल अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, DRM ज्योति प्रकाश ने कहा -मकसद शुरुआती दौर में ही बीमारियों...

स्वास्थ्य शिविर: समस्तीपुर मंडल रेल अस्पताल ने रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक...

Jamui News जमुई में Excise ASI पर अपहरण का आरोप! वर्दी पर लगा दाग, फिरौती वसूलते रंगे चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़िए शराबबंदी के...

पुलिस वसूली: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन हकीकत...