spot_img

भारत सरकार के वांटेड टेररिस्ट की लिस्ट में शामिल NIA के 10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के गुरुद्वारे में गोली मार कर हत्या

spot_img
- Advertisement -

कनाडा में रह रहे ईमानी खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की एक गुरुद्वारे में हत्या कर दी गई है। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के पंजाबी बहुल सरे शहर में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में उसे गोली मारी गई। वो इस गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था।

- Advertisement -

निज्जर अलगाववादी संगठन, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का एक एक्टिव मेंबर था जिसको लेकर भारत भी अलर्ट मोड में था। उसने ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तान जनमत संग्रह के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

- Advertisement -

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पहले निज्जर के खिलाफ कथित रूप से आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दरभंगा में करोड़ों लूट के लुटेरों से Begusarai में Encounter, समस्तीपुर सीमा पर बिहार STF का Big Action, खूंखार लुटेरों को घेरा, गोलीबारी में 1 ज़ख्मी, 4 दबोचे

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को भारत सरकार वांटेड टेररिस्ट की लिस्ट में डाला था। हाल ही में भारत सरकार की ओर से 41 आतंकियों की लिस्ट जारी की गई थी।

इसमें इसका नाम भी शामिल था। लेकिन अब इसका सफाया हो चुका है। भारत सरकार की ओर से निज्जर पर 10 लाख रुपये के इनाम घोषित किए गए थे।

निज्जर कनाडा में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख था खालिस्तानी टाइगर फोर्स का मुखिया भी था। वह कनाडा में रहकर लंबे समय से पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट चला रहा था।

निज्जर को कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिंह गुरुद्वारे के नजदीक बाइक सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भून कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Katihar Custody Death: कटिहार में पुलिस हिरासत में मौत पर बवाल, भीड़ ने थाना फूंका, SHO सस्पेंड

भारत सरकार ने बीते दिनों उसको आतंकी घोषित किया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) खालिस्तानी आतंकी निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था। निज्जर पर पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या करने का आरोप था।

निज्जर के दो सहयोगियों को फिलीपींस और मलेशिया से कुछ महीनों पहले गिरफ्तार किया गया था। निज्जर भारत में एक बड़े आतंकवादी हमले की साजिश बना रहा था। वह कई गतिविधियों में शामिल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘पिछड़ा बिहार…’ Tejaswi Yadav ने जारी किए आंकड़े, डबल इंजन सरकार को दी खुली चुनौती…पढ़िए किन मामलों में पीछे है बिहार

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला तेज कर दिया...

Update — Bihar में फर्जी कागज़ात पर ज़मीनी दांवपेंच, अब सीधा चेकमेट, इनकी खैर नहीं, होगा सीधा एक्शन?

बिहार भूमि विवाद: अब तक आप कागजी दांव-पेंच में उलझकर जमीनी विवादों को सिर्फ...

‘ ध्यान देने योग्य बात…’ Gas Agency वालों, भीड़ प्रबंधन और होम डिलीवरी पर क्या है अपडेट? Ground Reality Check करने पहुंचे SDM साहेब,...

दरभंगा में गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में लगने की शिकायत अब...

‘ कभी बेकसी ने मारा, कभी…’, तरस रहें Darbhanga के अन्नदाता, सरकारी तंत्र को लेकर कह दी बड़ी बात, समझिए ‘ गणित ’

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मौसम की बेरुखी और सरकारी तंत्र की अनदेखी...