spot_img

हीट स्ट्रोक से हुसैनगंज थाने में तैनात दरोगा कलामुद्दीन खान की मौत

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सिवान से बड़ी खबर है जहां लू लगने के कारण रोहतास जिले के रहने वाले हुसैनगंज थाने में तैनात दारोगा कलामुद्दीन खान की मौत हो गई है।

- Advertisement -

पीटीसी दारोगा की दो दिनों से तबीयत खराब थी। निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में पीटीसी दारोगा की मौत हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सीवान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलने के बाद कलामुद्दीन खान को जब निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो 108 डिग्री बुखार था। जिसके बाद उनकी हीट स्ट्रोक से मौत हुई है।

- Advertisement -

रोहतास से परिजनों के आने के बाद आगे की प्रक्रिया पुलिस विभाग की ओर से की जाएगी। दारोगा की मौत के बाद सहयोगी भी शोक में डूबे हैं।

वहीं, इस घटना को लेकर हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि कलामुद्दीन खान की दो दिनों से तबीयत खराब थी।  बाजार से उन्होंने दवा खरीदकर खाई थी। इसके बाद भी तबीयत ठीक नहीं हुई तो दरोगा अपने रूम पर चले आए।

जब रात में  10 बजे कुक खाना लेकर उनके कमरे में पहुंचा तो वो बेसुध पड़े थे। कुक ने उनका पैर पकड़कर हिलाया तो पता चला कि पैर बहुत गर्म है। इसके बाद इनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया।  जहां इनकी मौत हो गई।

मौत के बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया। सीवान सदर अस्पताल के डॉ. अनूप दुबे ने बताया कि कलामुद्दीन खान को जब निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उन्हें 108 डिग्री बुखार था। यह पूर्जा पर लिखा था। उनकी हीट स्ट्रोक से मौत हुई है।

इधर, घटना के बाद फिलहाल पुलिस विभाग के द्वारा इसकी जानकारी पीटीसी दारोगा के परिजनों को दे दी गई है। रोहतास जिले से परिजनों के आने के बाद आगे की प्रक्रिया पुलिस विभाग की ओर से की जाएगी। दारोगा की मौत के बाद सहयोगी भी शोक में डूबे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शतक लगाकर भी बाहर हुए यशस्वी जायसवाल! इंग्लैंड वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित, कोहली -बुमराह-अक्षर लौटे

Indian team England ODI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शतक लगाने के बावजूद यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की वाप#IndianCricketTeam,#YashasviJaiswal,#ODISeries

नेपाल की बारिश ने बढ़ाई बिहार की चिंता! महानंदा-कोसी का जलस्तर खतरे के निशान पर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल में अलर्ट

Bihar Flood Alert: नेपाल में लगातार भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। महानंदा और कोसी नदियां उफान पर हैं, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल समेत चार जिलों में#BiharFlood,#FloodAlertBihar,#MahanandaKosi

बिहार पुलिस एनकाउंटर: ‘वीडियो कुछ और कह रहा’, आरके सिंह के सवालों से हड़कंप! जांच की मांग तेज

Bihar Police Encounter: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भरत तिवारी मौत मामले में बिहार पुलिस एनकाउंटर पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वीडियो फुटेज का हवाला देते हुए न्यायिक जांच की#BiharPolice,#BharatTiwariCase,#RKSingh

पटना के ISKCON मंदिर में ‘आमों का राजा’ उत्सव, 8 टन फल और 20 किस्मों से सजी देवभूमि!

Bihar ISKCON: पटना के ISKCON मंदिर में हाल ही में भव्य आम महोत्सव मनाया गया। आठ टन और 20 किस्मों के आमों से सजे मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया।#BiharISKCON,#MangoFestival,#PatnaNews