back to top
22 जून, 2024
spot_img

बिहार ATS के हाथ लगा PFI का सरगना Mumtaz Ansari, फुलवारीशरीफ PFI मामले में बिहार ATS ने तमिलनाडु में दबोचा

spot_img
Advertisement
बिहार एटीएस (ATS) की बड़ी कार्रवाई में उसे शानदार सफलता मिली है। प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का मुमताज अंसारी तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था और कई महीनों से फरार चल रहा था। उसे सोमवार की सुबह बिहार बिहार एटीएस (ATS) ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया।

मुमताज अंसारी पूर्वी चंपारण जिले के महिषी थाना इलाके का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार एटीएस की टीम तमिलनाडु गई थी।

वहां टीम करीब दस दिनों से थी। गिरफ्तारी के लिए तमिलनाडु में दस दिनों से कैंप किया जा रहा था। इसके बाद अब इसे गिरफ्तार कर एनआईए (NIA) को सौंप दिया गया है।

गिरफ्तारी की पुष्टि एडीजी (ADG) मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने की। उन्होंने बताया की फुलवारीशरीफ में केस दर्ज होने के बाद से ही मुमताज ने बिहार छोड़ दिया था।

वो लगातार फरार चल रहा था। स्पेशल इनपुट थी कि उसने तमिलनाडु में अपना ठिकाना बना रखा है। वहीं छिपकर रह रहा है। इसके बाद ही टीम बिहार से वहां गई।

पिछले दिनों से उसे ट्रैक किया जा रहा था। इसी दरम्यान पता चला कि वो चेन्नई से 30 किलोमीटर दूर तिरुवल्लूर जिले के बरियापल्लम थाना के कन्नीगई पेयर गांव में स्थित पेनार नाम की एक कंपनी में काम कर रहा था।

पटना के फुलवारी शरीफ थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 827/22 में हुई है। इस केस पिछले साल बारह जुलाई को दर्ज हुई थी। इसे बाद में एनआईए (NIA) ने टेक ओवर कर लिया था।

इस केस का वांटेड मुमताज अंसारी बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के महिषी थाना इलाके का रहने वाला है। इसे बिहार एटीएस (ATS) की टीम ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे तत्काल एनआईए (NIA) के हवाले कर दिया गया।

एडीजी (ADG) मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवारने कहा कि पुलिस को-ऑपरेशन का यह बेहतरीन नमूना है। गिरफ्तार मुमताज के बारे में और भी जानकारी खंगाली जा रही है। बता दे की इसकी पढ़ाई क्लास नौ तक ही हुई है। कोई बड़ा काम नहीं करता है।

किस-किस थानों में इसका आपराधिक इतिहास है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। इससे पहले फुलवारीशरीफ के कांड में एनआईए (NIA) की तरफ से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जेल भेजा गया था। इसी साल 17 मार्च को ईशाद आलम को भी गिरफ्तार कर एनआईए (NIA) को हवाले किया गया था।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें