spot_img

Darbhanga Lalbagh के BTech छात्र की Kamtoul SH 75 पर हादसे में मौत, दूसरे बंगलागढ़ के साथी की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के कमतौल से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां मधवापुर एसएच 75 पथ में बीती देर रात सड़क हादसे में दरभंगा के एक युवा की मौत हो गई। वहीं, उसके दूसरे साथी की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि हादसा उस दौरान हुआ जब दोनों युवक बसैठा की ओर से दरभंगा जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सीधे जाकर बिजली पोल से टकरा गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात करीब ग्यारह 11 बजे के आस पास हुआ। पुलिस के अनुसार, कमतौल गांव से उत्तर बीशो बिग्घा गाछी के पास यह हादसा हुआ है जहां एक बाइक पर  सवार दो युवकों ने सड़क किनारे खड़े बिजली पोल में ठोकर मार दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रात्रि गश्ती कर रहे कमतौल थाना अध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने आनन फानन में अपनी पुलिस की गाड़ी से दोनों जख्मियों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया।

इलाज के क्रम में एक जख्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान लालबाग दरभंगा के राकेश पाठक के 21 वर्षीय पुत्र आयुष राज बताया जाता है।

मृतक बीटेक की परीक्षा देकर घर आया था। मृतक के माता-पिता दोनों डीएमसीएच के कर्मी बताए जाते हैं।

वहीं एक जख्मी बंगलागढ़ दरभंगा के ही छेदी लाल चौधरी के 27 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी है। दोनों बैसैठा की ओर से दरभंगा जा रहा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...