back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

कलयुगी बेटे ने उतारा दबिया से पिता को मौत के घाट, पहले हुआ फरार, फिर मुखिया के सामने किया सरेंडर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल से बड़ी खबर है जहां छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेश्वरी ओपी की ग्वालपाड़ा पंचायत के वार्ड नं-4 में एक कलयुगी बेटे अजय मेहता ने अपने पिता वशिष्ठ मेहता की निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद मुखिया के पास सरेंडर भी कर दिया।

- Advertisement -

बताया जाता है कि अजय ने उस वक्त अपने पिता वशिष्ठ की हत्या कर दी जब वह सुबह  पड़ोस से दूध लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में ही घेरकर बेटे अजय मेहता ने पिता पर दबिया से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

- Advertisement -

परिजनों के अनुसार, वशिष्ठ मेहता ने हाल ही में कुछ जमीन बेची थी। तब से रुपयों को लेकर बेटे अजय मेहता से उनकी अनबन हो रही थी।

- Advertisement -

उनका बेटे अजय अपनी बेटी की शादी के लिए रुपये मांग रहा था। इस वारदात के बाद पहले तो अजय वहां से फरार हो गया। बाद में आकर मुखिया के पास सरेंडर कर दिया।

वारदात के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है,वहीं मृतक की बेटी एवं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की यह वारदात जिले के राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के ग्वालपाड़ा वार्ड 8 बौंचाहा चौक के समीप की है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक वशिष्ठ मेहता गांव में ही पड़ोस से

दूध लेकर घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उसका पुत्र अजय मेहता उसे घेर लिया और धारदार हथियार दबिया से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अजय मेहता ने बेरहमी से अपने पिता पर कई प्रहार किया जिससे वशिष्ठ मेहता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वशिष्ट मेहता ने हाल के दिनों में जमीन बेचा था जिसको लेकर उसके पुत्र अजय मेहता अपना हिस्सा मांग रहा था और दोनो में तनातनी चल रही थी। इसी बीच अजय ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी।

मौके पर राजेश्वरी ओपी की पुलिस पहुंची जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच में जुट गई। गांव के लोगों और परिजनों से पूछताछ की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें