back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

ये है Darbhanga के Kusheshwarsthan का दियारा Live… एक गश्ती ऐसा भी…कभी नाम से कांपती थी रूह, आज वहां पत्तियां भी हिलती हैं पुलिस की मर्जी से…देखिए DeshajTimes.Com Tv Video Live

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। दियारा यानी मौत, जहां बस्ती थी अपराधियों की दुनिया। जहां अपराधियों की हुकूमत की तूती बोलती थी। जहां बोली जाती थी सिर्फ बंदूक की भाषा।

- Advertisement -

जहां, जाना आम इंसान के वश में नहीं था। नाम सुनकर ही दियारा का लोग कांप उठते थे। आज उसी दियारा का कोना-कोना माकूल हो गया है। पढ़िए प्रशांत कुमार की DeshajTimes.Com के लिए EXCLUSIVE REPORT

- Advertisement -

उस दियारा में जहां अपराधियों के वर्चस्व को खत्म करना बिल्कुल नामुमकिन लगता था। कहीं से उसके निशान को खत्म करना इतना आसान नहीं था।

- Advertisement -

ये है Darbhanga के Kusheshwarsthan का दियारा Live, देखिए वीडियो DeshajTimes.Com Tv Live

तिलकेश्वर थाना हो या कुशेश्वरस्थान थाना उस दियारा के नाम से कांपती थी। सोच सकते हैं जब पुलिस की यूं हालात थे, आम इंसान की कल्पना आसानी से की जा सकती है।

मगर, आजादी के बाद पहली बार कुशेश्वरस्थान थाना की गश्ती गाड़ी जुलाई 2022 में पहली बार कुशेश्वरस्थान दियारा में रेड करने गई। इसके बाद से कुशेश्वरस्थान थाना लगातार दियारा में गश्ती को बढ़ाने लगी।

इतना ही नहीं, अपनी जान को जोखिम में डालकर आजकल गश्ती को तेज किए हुए है। लगातार वहां दबिश बनाए हुए है। गश्ती कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने कुचला

ये है Darbhanga के Kusheshwarsthan का दियारा Live, देखिए वीडियो DeshajTimes.Com Tv Live

गत तीन दिनों से कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने से गश्ती दल को जान जोखिम में डालना पड़ रहा है। कोसी की तेज धारा में नाव पर गश्ती गाड़ी को पार कर दियारा में गश्ती की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में अधिकारियों के छूटे पसीने, कमिश्नर हिमांशु की चेतावनी- 'किसानों को गलत बीज बेचा तो खैर नहीं!' जानें पूरा मामला

दियारा में गश्ती बढ़ने से अपराधी दियारा छोड़कर फरार हो चुका है। कुशेश्वरस्थान पुलिस की इस कार्य को दियारा के हजारों लोग सराहना कर रहे हैं।

झाझा निवासी राजेंद्र सदा बताते हैं, दियारा में जब घटना होती थी तो पुलिस को यहां आने में पूरा दिन लग जाता था। खेतों की पगडंडियों से चलकर पुलिस यहां आती थी।

कुशेश्वरस्थान से फुलतौड़ा सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद से दियारा में बसा गांव उजुआ, सिमरटोका, गैजोरी, झाझा सहित दर्जनों गांवों एसएच 56 से जुड़ जाएगा।

ये है Darbhanga के Kusheshwarsthan का दियारा Live, देखिए वीडियो DeshajTimes.Com Tv Live

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur Hospital में Motorcycle Theft, इलाज कराने आया था मरीज़, चोरों ने पलक झपकते ही कर दिया हाथ साफ़!

इसके बाद दियारा में पुलिस का गस्ती करना और भी आसान हो जाएगा। दियारा के स्थानीय लोग आनंद यादव, सीताराम राय, शिवजी राय, नागेंद्र सदा सहित दर्जनों लोग बताते हैं कि सड़क नहीं होने के बाद भी कुशेश्वरस्थान पुलिस अपने कर्तव्य का पालन कर रही है।

ग्रामीण कहते हैं, जिस तरह जोखिम उठाकर दियारा में गश्ती बढ़ाई और अपराधियों पर नकेल कसा वह यहां की पुलिस की बहादुरी को दर्शाता है।

ये है Darbhanga के Kusheshwarsthan का दियारा Live, देखिए वीडियो DeshajTimes.Com Tv Live

कुशेश्वरस्थान फुलतौड़ा सड़क निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद तो स्थानीय पुलिस को और भी सुविधा मिल जाएगी।

ये है Darbhanga के Kusheshwarsthan का दियारा Live, देखिए वीडियो DeshajTimes.Com Tv Live

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें