

कुशेश्वरस्थान,देशज टाइम्स। नगर पंचायत के गली मोहल्लों में लगातार चल रही सफाई अभियान। ये है बरसात आने से पहले की तैयारी जिसमें सभी मोहल्ले के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार मानसून के समय कुशेश्वरस्थान बाजार एवं आस पास की सड़कों पर पानी का जमा होना आम बात है।
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान ने पूरे नगर पंचायत में नाले की साफ सफाई का विशेष अभियान चला रहे है।
स्थानीय लोग गौड़ी पासवान, पप्पू कुमार, मो. जब्बार सहित दर्जनों लोग बताते बरसात से पूर्व नाले की साफ-सफाई जरूरी है।
नाले की सफाई हो जाती है तो सड़क पर बरसात का पानी नही के बराबर जमा होगा। इससे यहां के लोगों को काफी जल-जमाव की समस्या से निजात मिल सकती है।
जानकारी के अनुसार, अक्सर कुशेश्वरस्थान बाजार में बरसात के समय जल जमाव की समस्या वर्षों से रहा है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
मगर, देशज टाइम्स की सफाई करने और कराने वालों से विनम्र अपील है…कृपया अतिशीघ्र नालों की सफाई कर सड़कों पर जो कचरा, काली गंदगी से भरी मिट्टी फेंकी जा रही है उसे तत्काल सड़कों से हटा दिया जाए।
नहीं तो बारिश अगर हुई तो सारे कचरे सड़कों पर पसर जाएंगें फिर उसे समेटना वहां से हटाना उसकी सफाई मुश्किल हो जाएगी…मगर काम तो बढ़िया चल रहा है…



