spot_img

बिहार में Major Train Accident, दो हिस्सों में बंटी Lohit Express, आधे बोगियों को छोड़ आगे बढ़ गई ट्रेन, यात्रियों की थमीं सांसें, मचा भगदड़, लेकिन शुक्र है…

spot_img
- Advertisement -

कटिहार से बड़ी खबर है जहां बड़ा ट्रेन (Major Train Accident in Bihar) हादसा होते-होते बचा है। दरअसल, कपलिंग टूटने की वजह से अचानक लोहित एक्सप्रेस ( Lohit Express) की बोगियां अलग हो गईं।

- Advertisement -

इसकी वजह से यात्रियों के बीच भगदड़ मच गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बारसोई-न्यू जलपाईगुड़ी रेलखंड पर ढालकोला रेलवे स्टेशन के समीप लोहित एक्सप्रेस ट्रेन की आधी बोगी अचानक से अलग हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

इसी दौरान कपलिंक खुलने से लोहित एक्सप्रेस के आधे कोच को पीछे छूट गए। वहीं, इंजन शेष बोगि‍यों को लेकर सौ मीटर तक आगे चला गया। घटना किशनगंज रेलवे स्टेशन से महज पचीस किलोमीटर दूरी पर पश्चिम बंगाल के दालकोला रेलवे स्टेशन के समीप का है।

जानकारी के अनुसार, कपलिंग टूटने की वजह से यह हादसा हुआ. इस दौरान कुछ देर के लिए यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यह घटना करीब चार बजे हुई। बोगी अलग होने बावजूद किसी तरह का कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

बताया जा रहा है कि 15652 अप लोहित एक्सप्रेस जम्मूतवी से गुवाहाटी जा रही थी। इस हादसे के बाद इसकी सूचना रेलवे अधिकारी औऱ रेलवे कर्मी को दी गई।

अधिकारी और कर्मी के पहुंचने के बाद कपलिंग को जोड़ने की कार्रवाई की गई। तब ट्रेन को गन्तव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। हादसा कटिहार रेल मंडल के दालकोला और सुरजापुर स्टेशन के बीच लहासराय के पास हुआ।

यह भी पढ़ें:  29 IPS/BPS अधिकारियों का तबादला...कई जिलों के SP बदले, देखिए पूरी लिस्ट

रेल प्रशासन की ओर से तत्काल सक्रियता के साथ लोहित एक्सप्रेस ट्रेन की अलग हुई बोगि‍यों को जोड़कर कटिहार के लिए रवाना किया। घटना में किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई है।

लोहित एक्सप्रेस एक घंटे तक दालकोला स्टेशन के समीप खड़ी रही। ट्रेन के आधा कोच को पटरी पर अलग देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें:  शहीद शुभम कुमार के पिता को कथित पत्नी का चौंकाने वाला फोन, मुआवजे पर बढ़ा विवाद!


रेलवे ने घटना की जांच का आदेश दिया है। लोहित एक्सप्रेस लेट चल रही थी। ट्रेन कटिहार के लिए चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways