back to top
20 जुलाई, 2024
spot_img

एक हो गए हम और NDA, अब जीतन राम होंगे एनडीए के मांझी, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात, बनी बात…बेटे संतोष सुमन ने कहा, हम है अब NDA का हिस्सा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

बड़ी खबर बिहार की सियासत से है जहां पूर्व सीएम   मांझी की पार्टी हम यानी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के एनडीए का हिस्सा बनने का रास्ता साफ हो गया है।

देशज टाइम्स ने पहले ही कर दी थी मांझी के मन की बात का खुलासा जब देशज टाइम्स ने लिखा था, चलो ये भी सही…! नीतीश बाबू के खास की आज Amit Shah से होगी Delhi में दिल की बात…नाम है Jitan Ram Manjhi…

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) अब एनडीए का हिस्सा हो गई है। पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात के बाद इसपर मुहर लगा दी है।

बुधवार तो दिल्ली में जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई इस मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी

चलो ये भी सही…! नीतीश बाबू के खास की आज Amit Shah से होगी Delhi में दिल की बात…नाम है Jitan Ram Manjhi…

के बेटे और ‘हम’ प्रमुख संतोष सुमन संतोष सुमन ने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए का हिस्सा होगी।

जानकारी के अनुसार, (HAM) अब (NDA) में सैद्धांतिक रूप से शामिल हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई मुलाकात के बाद इस बात की घोषणा की है।

संतोष सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी अब एनडीए का हिस्सा है। औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा बाद में की जायेगी, लेकिन सैद्धांतिक तौर पर हम अब एनडीए में शामिल हो गये हैं।

संतोष सुमन बुधवार की दोपहर तीन बजे अपने पिता और पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। अमित शाह के आवास पर 45 मिनट चली इस बैठक के दौरान बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय भी मौजूद थे

बैठक के बाद संतोष सुमन ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की घोषणा की। गृह राज्य मंत्री और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय भी अमित शाह के आवास पर मौजूद थे।

महागठबंधन से अलग होने के बाद से ही ये माना जा रहा था कि मांझी की पार्टी फिर से एनडीए का हिस्सा बनेगी। नीतीश सरकार में शामिल रहे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के एक मात्र मंत्री और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं, महागठबंधन से पार्टी अलग हो गई थी। जीतन राम मांझी पहले भी एनडीए का हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में ये उनके लिये घर वापसी मानी जा रही है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में राहत की बूंदें! कड़ी मेहनत, टूटा बिचड़ा, कमजोर चापाकल – फिर भी नहीं रुके ‘अन्नदाता ‘, जानिए

जाले, दरभंगा | प्रखंड क्षेत्र में लगातार जारी जल संकट और बरसात की बेरुख़ी के...

Darbhanga में नल का जल ‘ ठप ‘, DDC ने दिए सख्त निर्देश, PHED ने लगाया 18 संवेदक – फिर भी…काम ठप क्यों?

जाले, दरभंगा | प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ती पेयजल संकट को देखते हुए पीएचइडी विभाग...

“साहेब आ रहें है…” SDPO शुभेंद्र कुमार सुमन ने मारी किस थाने में एंट्री, — Record में गड़बड़ी तो होगी कार्रवाई, जानिए

जाले, दरभंगा। एसडीपीओ सदर टू शुभेंद्र कुमार सुमन ने रविवार को जाले थाना पहुंचकर...

हजारों वर्षों बाद भी कोई नया तुलसीदास क्यों नहीं हुआ? Darbhanga में हुआ ब्राह्मण समाज का ऐतिहासिक मिलन,जानिए क्या बताया ब्राह्मण धर्म का असली...

प्रभाष रंजन, दरभंगा | ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की दरभंगा इकाई के तत्वावधान में रविवार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें