back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल नवकी पोखर में खोल दिया शौचालय का पाइप, फैलाया जा रहा गदंगी, लोगों में उबाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क, उत्तम सेन गुप्ता। थाना क्षेत्र के सुपौल पंचायत के हाटगाछी स्थित नवकी पोखर(ब्रदमाषा पोखर) जो सरकारी है को अवैध रूप से अतिक्रमण करने एवं शौचालय का पाइप उसमें गिराकर गंदगी फैलाने के मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।

- Advertisement -

ग्रामीणों में चौधरी सहनी, रामचन्द्र सहनी, विष्णु सहनी, शत्रुघ्न सहनी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पंचायत के कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से नवकी पोखर जो बिहार सरकार की सम्पत्ति है को अवैध रूप से कब्जा करने की साजिश रची जा रही है।

- Advertisement -

इसके तहत यहां बसे दर्जनों बक्खो एवं अन्य परिवार अपने घरों के शौचालय से पाइप का कनेक्शन इस पोखर में कर दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: महिला बेच रही थी शराब, 3 शराबी कर रहे थे हंगामा, Benipur Police ने एक साथ सबको दबोचा

साथ ही पंचायत की गंदगी इस पोखर में डाल कर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पोखर में मछली पालन एवं छठ पूजा में बाधा उत्पन्न हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी नवकी पोखर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अंचल एवं पुलिस प्रशासन को आवेदन दिया गया है।

इनलोगों ने बताया कि समय रहते प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो आनेवाले समय में इस मामले को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है।

पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि पोखर को लेकर विवाद होने की ज्योंही सूचना प्राप्त हुई, प्रशासन की ओर त्वरित  कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गृह प्रवेश की रात काल बनी रफ्तार, सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

पुलिस पदाधिकारी विवादित स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले पर पुलिस नजर रखी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की शानदार जीत के हीरो David Miller!

## David Miller ने कैसे पलटा मैच का पासा?पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने...

आलिया भट्ट ने बाफ्टा अवॉर्ड्स में बिखेरा जलवा, दिखा मरिलिन मुनरो जैसा दिलकश अंदाज!

Alia Bhatt News: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुए बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में...

कनाडा स्टडी परमिट: भारतीय छात्रों के लिए आई बड़ी चुनौती

Canada Study Permit: कनाडा में पढ़ाई का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए...

ट्रंप को बड़ा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद थमे IEEPA टैरिफ कलेक्शन

टैरिफ: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिले बड़े झटके के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें