back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल SDPO Manish Chandra Chowdhary ने जमालपुर, बड़गांव और तिलकेश्वर थानाध्यक्षों से कहा, तत्काल करें लंबित कांडों को अपडेट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में बुधवार को विभिन्न थाना में लंबित कांडों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

इसमें एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने जमालपुर थाना के अलावा बड़गांव तथा तिलकेश्वर ओपी के अनुसंधानकर्ताओं के साथ विशेष और अविशेष कांडों की समीक्षा करने के बाद आवश्यक निर्देश दिये।

- Advertisement -

समीक्षा के दौरान कई ऐसे कांड लंबित पाये गये जिसे चालू माह में ही निष्पादन हो जाना चाहिए, लेकिन तकनीकी कारणों से उन कांडों का निष्पादन नहीं हो पाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवादा में भगवान वेंकटेश के सिंहासन प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, 108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, पूरा Benipur भक्ति में सराबोर

समीक्षा के क्रम में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने तीनों थानाध्यक्षों एवं यहां के अनुसंधान कर्ताओं से उनके जिम्मे लंबित पड़े कांडों के संबंध में बारी बारी से कारण पूछा।

इसको लेकर एसडीपीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी ना होने की स्थिति में उसके विरूद्ध कुर्की की प्रक्रिया पूरी करते हुए हर हाल में लंबित कांडों का निष्पादन चालू माह में करने का सख्त निर्देश उपस्थित अनुसंधानकर्ताओं को दिया।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हरहाल में लंबित कांडों को निष्पादन हो जाना चाहिए। मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम, जमालपुर थानाध्यक्ष के अलावा बड़गांव, किरतपुर ओपी प्रभारियों के अलावा इस थाना में पदस्थापित अनुसंधानकर्ता सहित कई  पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ब्राह्मण समाज ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- 'UGC बिल समाज को बांटने वाला', बिरौल में गंभीर सवाल...'योग्यता का हो रहा दमन'
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV का टॉप मॉडल खरीदना चाहते हैं? जानें कितनी EMI बनेगी

Tata Punch EV: इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज भारत में तेजी से बढ़ रहा है...

भाग्यश्री ने ऑफ-व्हाइट ड्रेस में ढाया कहर, कैमरे में कैद हुआ उनका खास Birthday Celebration!

Bhagyashree News: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी भाग्यश्री ने हाल ही में अपने जन्मदिन का...

Oppo Find X8 Pro पर ₹13,009 का बंपर डिस्काउंट: जानें कैसे पाएं ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन सस्ती कीमत पर

Oppo Find X8 Pro: भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने वाला...

Darbhanga News: दरभंगा की बेटी का Sanskrit Exam में डंका, नैवेद्या शास्त्री ने जीता GOLD, जानिए क्या है शलाका परीक्षा

Sanskrit Exam: उम्र छोटी और काम बड़े... दरभंगा की एक नन्हीं सी बच्ची ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें