back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga का कुशेश्वरस्थान…यहां कौन करेगा विकास… न्यास या नगर पंचायत…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान देशज टाइम्स। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों का दर्द इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है।

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान को नया नगर पालिका का दर्जा मिला। और, यहां कुछ महीने पहले चुनाव भी संपन्न हुआ। चुनाव हुए कई महीने बीत गए पर आज तक नगर पंचायत को अपना अधिकार नहीं मिल पाया है।

- Advertisement -

चुनाव होने के बाद मुख्य पार्षद नगर पंचायत के वार्ड पार्षद के सहमति से पंचायत सरकार भवन में शिफ्ट किया गया। लेकिन बाबा कुशेश्वर नाथ न्यास समिति और नगर पंचायत के बीच कई विवाद होने से यहां के विकास कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो रही है।

- Advertisement -

एक तरफ बिना किसी तरह के प्रमाण का बाबा कुशेश्वर नाथ समिति बाजार के 26 एकड़ भूमि पर अपना दावा पेश कर रही है कि बाजार का आधा से अधिक हिस्सा न्यास का है।

वहीं, नगर पंचायत का कहना है कि जहां तक नगर पंचायत का क्षेत्र है वो मेरा है। अपने हक की मांग को लेकर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अनुमंडल से लेकर जिला मुख्यालय तक लिखित में मांग की है कि नगर पंचायत का क्षेत्र बताया जाए कि कुशेश्वरस्थान में नगर पंचायत का क्षेत्राधिकार कहां तक है।

वहीं न्यास समिति की ओर से पार्किंग, तालाब आदि का गुप्त डाक कर दिया जाता है। कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत में कुल 13 वार्ड है। इसमें 2 वार्ड बहेड़ा और 3 वार्ड धबोलिया का है जो ग्रामीण क्षेत्र से लिया गया है।

वहीं 8 वार्ड कुशेश्वरस्थान में है। इन 8 वार्डो में 3 वार्डो पर न्यास अपना दावा पेश कर रहा है जो कुशेश्वरस्थान मुख्य बाजार है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दरभंगा बनेगा Solar City...बड़ी खबर पढ़िए... अब सूरज की रोशनी से जगमगाएगा पूरा शहर, जानिए क्या है केंद्र का बड़ा एक्शन

वहीं जानकर सूत्र बताते है कि बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर का इतिहास लगभग पांच सौ साल पुराना है। वहीं, मंदिर का प्रांगण लगभग एक एकड़ से अधिक में फैला हुआ है। और मंदिर कमेटी जिस 26 एकड़ भूमि पर अपना दावा करती है उसका न्यास के पास कोई प्रमाण नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU News: रिजल्ट में धांधली पर छात्रों का 'हल्ला बोल', डेटा सेंटर पर जड़ा ताला, विवि प्रशासन को सीधी चेतावनी!

न्यास 26 एकड़ में सिर्फ अवैध वसूली कर रही है। उक्त 26 एकड़ में जितने भी लोग बसे हैं उनके पास कोई ना कोई प्रमाण है कि वह जमीन उसका है।

वहीं नगर पंचायत का मानना है कि अगर बाजार पर न्यास दावा कर रही है तो फिर कुशेश्वरस्थान को नगर पंचायत का दर्जा ही क्यों दिया गया पूरे बाजार का विकास न्यास ही करता।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

नगर का दर्जा प्राप्त होने के बाद से ग्राम पंचायत से हो रहे थोड़े बहुत विकास जो होता था वह भी बंद हो गया। यहां अभी सिर्फ नाले और सड़क की सफाई ही नगर पंचायत का काम रह गया है।

अगर कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत में विकास रुका हुआ है इसका जिम्मेदार कौन है। सरकार जल्द तय करें कि आखिर कुशेश्वरस्थान में न्यास विकास करेगा या नगर पंचायत के अधीन होगा यहां का विकास।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें