back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में दो लोगों की मौत, एक आया था ननिहाल, दूसरे की पत्ता बना काल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार सुपौल पंचायत के भंथा रोड स्थित जानवर के लिए पत्ता तोड़ने के क्रम में पेड़ से गिर जाने से सुपौल पंचायत के मकसुदनपुर निवासी मो.समीर बक्खो पिता मो.हमीद बक्खो की मौत हो गई।

- Advertisement -

बताया जाता है कि पत्ता तोड़ने के दौरान समीर के पेड़ से गिड़ने के बाद परिजनों ने उसे स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया लेकिन स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। जबतक कोई व्यवस्था हो पाता उसकी मौत घर पर हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रामनगर में बड़ा Power Cut, सोमवार को 6 घंटे गुल रहेगी बत्ती, निपटा लें जरूरी काम

वहीं, दूसरी ओर थाना क्षेत्र के लदहो पंचायत के लालपुर मुसहरी स्थिति अपने नाना के घर आये दसवीर सदा की मौत शौच करने के क्रम में पानी से भरे गढ्ढे में गिर जाने से हो गई।

परिजनों के अनुसार दसवीर पोखराम दक्षिणी पंचायत के कटैया निवासी राम उदगार सदा का पुत्र था जो कुछ दिन पहले अपने ननिहाल आया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार दोनों घटना स्थल पर बारी बारी से पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमआरसी भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV का टॉप मॉडल खरीदना चाहते हैं? जानें कितनी EMI बनेगी

Tata Punch EV: इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज भारत में तेजी से बढ़ रहा है...

भाग्यश्री ने ऑफ-व्हाइट ड्रेस में ढाया कहर, कैमरे में कैद हुआ उनका खास Birthday Celebration!

Bhagyashree News: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी भाग्यश्री ने हाल ही में अपने जन्मदिन का...

Oppo Find X8 Pro पर ₹13,009 का बंपर डिस्काउंट: जानें कैसे पाएं ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन सस्ती कीमत पर

Oppo Find X8 Pro: भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने वाला...

Darbhanga News: दरभंगा की बेटी का Sanskrit Exam में डंका, नैवेद्या शास्त्री ने जीता GOLD, जानिए क्या है शलाका परीक्षा

Sanskrit Exam: उम्र छोटी और काम बड़े... दरभंगा की एक नन्हीं सी बच्ची ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें