back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के SSP अवकाश कुमार पहुंचे बिरौल…2 घंटे रूके, क्या देखा, क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने गुरुवार को बिरौल थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार  वहां दो घंटे रूके। हर चीजों को बारीकी से देखा। सवाल किए। जवाब संतुष्ट नहीं मिलने पर सावधानी बरतने और कार्योंं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कोलकाता में मिथिला का डंका! साहित्य के तीन नए नक्षत्र और चमके... कमलाकांत झा को अटल सम्मान, पढ़िए...बुचरू पासवान और फूलचंद्र झा 'प्रवीण' भी सम्मानित

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने थाना सिरिस्ता से संबंधित संचिकाओं एवं विभिन्न पंजी का निरीक्षण किये। लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश अनुसंधानकर्ताओं को दिये।

- Advertisement -

साथ ही हत्या, लूट, शराब तस्करी से संबंधित मामले मे फरार चल रहे अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को दिये।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवादा में भगवान वेंकटेश के सिंहासन प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, 108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, पूरा Benipur भक्ति में सराबोर

साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने पुलिस गश्ती एवं वाहन जांच लगातार जारी रखने का निर्देश दिया। इस दौरान अंचल निरीक्षक कार्यालय के संचिकाओं का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार बिरौल थाना का निरीक्षण करने आये थे। निरीक्षण के क्रम में कमी पाये गये कुछ त्रुटि को सुधारने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV का टॉप मॉडल खरीदना चाहते हैं? जानें कितनी EMI बनेगी

Tata Punch EV: इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज भारत में तेजी से बढ़ रहा है...

भाग्यश्री ने ऑफ-व्हाइट ड्रेस में ढाया कहर, कैमरे में कैद हुआ उनका खास Birthday Celebration!

Bhagyashree News: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी भाग्यश्री ने हाल ही में अपने जन्मदिन का...

Oppo Find X8 Pro पर ₹13,009 का बंपर डिस्काउंट: जानें कैसे पाएं ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन सस्ती कीमत पर

Oppo Find X8 Pro: भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने वाला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें