spot_img

फरमाइशी गाने, शादी और जातीय एंगल में बारातियों की जमकर हुई पिटाई, वाहनों के शीशे फोड़े, …चाकू लेकर दुल्हे को खोजने लगी भीड़

spot_img
- Advertisement -

सारण से बड़ी खबर है यहां जिले के अमनौर थाना अंतर्गत हरनारायण गांव से बीती रात एक शादी समारोह में खूना खच्चर होते बचा। हालात यूं बिगड़ गए थे कि भीड़ दुल्हे को चाकू लेकर खोजने लगी। दूल्हे को अपनी कार के सीट के नीचे छुपकर अपनी जान बचानी पड़ गई वरना उसकी हत्या हो जाती।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अमनौर के हरनारायण निवासी योगेंद्र महतो की पुत्री प्रियंका की शादी परसा के खजौली गांव निवासी नंदकिशोर महतो के पुत्र अमलेश कुमार से तय हुई थी। बीती रात बारात अमनौर पहुंची और हरनारायण गांव स्थित एच आर कॉलेज परिसर में रुकी।

- Advertisement -

देर रात्रि बारात दरवाजे लगने के दौरान फरमाइशी गीत और जातिवाद आधारित गीत बजाने को लेकर विवाद के बाद गांव के एक लड़के को वधू पक्ष के लोगों ने दो-तीन थप्पड़ देकर भगा दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर Tajpur Death बच्चों के विवाद में गई युवक की जान, पत्नी 6 महीने की गर्भवती, 20 दिन बाद Darbhanga में मौत

इसके बाद गांव के चालीस लड़के एकत्रित हो गए और अचानक बारात ठहरने वाले स्थल पर पहुंचकर सभी वाहनों के शीशे तोड़ने लगे। वहां मौजूद कुछ बारातियों की पिटाई भी की।

हालांकि बाराती उस समय जनवासा में भोजन कर रहे थे। वहीं दूल्हे की कार को भी उन लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह देखकर दूल्हा अपनी कार के सीट के नीचे दुबका रहा और तोड़फोड़ और कुछ बारातियों की पिटाई करने के बाद वे लोग भाग गए।

दूल्हे ने खुद बताया कि उसे चाकू मारने के लिए गांव के 30-40 लोग खोज रहे थे। लेकिन वह अपनी कार के सीट के नीचे घुस कर छुप गया था। उसके बाद गांव के उपद्रवी तत्वों ने बारात के सभी वाहनों के शीशे तोड़ डाले और उनके गहने भी लेकर फरार हो गए।

उस दौरान कुछ बाराती भी जख्मी हुए हैं। हालांकि गांव के बुद्धिजीवियों की पहल पर शादी संपन्न करा दी गई। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:  मोतिहारी लूट: मासूम बच्चे की गर्दन पर चाकू रख अपराधियों ने की लाखों की डकैती, मचा हड़कंप!

सूचना के बाद वालों ने गांव वालों ने मामले को संभाला और शादी संपन्न कराई गई। उस दौरान दूल्हा अमलेश ने बताया कि वे लोग उसको चाकू घोंपने के लिए खोज रहे थे।

जबकि वह सीट के नीचे छुपकर सुन रहा था। उस दौरान जाते जाते हुए लोग कार में रखे आभूषण भी लेकर चले गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Child Body: कूड़े में मिला बच्चे का शव, भागलपुर में सनसनी, जानें पूरा मामला!

Bhagalpur Child Body: भागलपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर...

Phule-Ambedkar Jayanti: भागलपुर में उमड़ा जनसैलाब, समानता और सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

Phule-Ambedkar Jayanti: भागलपुर में एक ऐसी गूंज सुनाई दी, जिसने समानता और सामाजिक न्याय...

दरभंगा जन सुनवाई: आयुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश, जानिए क्या रहा खास?

Darbhanga Jan Sunwai: सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते परेशान आम लोगों के लिए दरभंगा...

Bihar Road Development: बिहार में बनेगा 3000 KM नई ग्रामीण सड़कें, 300 पुल, गांव-बसावट तक पहुंचेगा विकास!

Bihar Road Development: बिहार की तस्वीर बदलने वाली है! अब गांव-देहात से लेकर जिला...