



उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में सपा नेता कौशल दिवाकर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली शहर की मॉडल के बयान दर्ज होते ही राजनीतिक हलके से लेकर प्रशानिक हलके तक हलचल तेज हो गई है।
न्यायालय में विवेचक ने बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की। वहीं, आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
शहर की मॉडल ने यह मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें सपा नेता कौशल दिवाकर पर दोस्ती करने और फिर कार में बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था।
इसके बाद में मुंबई जाकर दुष्कर्म करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमे के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर क्वार्सी प्रवेश राणा के अनुसार, मॉडल के बयान दर्ज कराए गए हैं। अब उनके अवलोकन के बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी। वहीं, अधिकारियों के स्तर से आरोपी सपा नेता की तलाश में एक पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में लगी है।




