spot_img

Darbhanga पुलिस ने करेह नदी और बांध पर छुपाकर रखे शराब के 579 कार्टन बरामद करते हुए समस्तीपुर के तस्कर को दबोचा, कई तस्कर हो गए फरार, तलाश में जुटी हायाघाट पुलिस

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। अब दरभंगा पुलिस करेह नदी के किनारे और बांध पर भी शराब छुपाकर कारोबार करने वालों पर कहर बनकर टूट रही है। इसका ताजा उदाहरण है जब दरभंगा पुलिस और उत्पाद पुलिस ने हायाघाट थाना क्षेत्र के घोष रामा स्थित करेह नदी के किनारे और बांध के बीच 579 कार्टन शराब जब्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: दहेज प्रताड़ना का खौफनाक खेल, गर्भवती बहू को पीटा, जबरन कराया गर्भपात, फिर घर से निकाला

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक असम नंबर की ट्रक पर भूसा लदा है। उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी हुई है।

- Advertisement -

हायाघाट पुलिस और उत्पाद विभाग के पुलिस सोमवार की देर रात छापामारी की जहां ट्रक को देख रोकने का इशारा किया। लेकिन, ड्राइवर ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया। जिस जगह पर शराब की बोतलें उतारनी थी पुलिस ने पीछा करते हुए घोषरमा पहुंच गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा पुलिस की सख्ती, CCTNS में हर डिटेल हो 'रियल टाइम' अपलोड, पढ़िए SSP जगुनाथ रेड्डी का क्या है इंस्ट्रक्शन...गुमशुदा से 'CriMAC' तक, हर जानकारी होगी डिजिटल

पहले से तो पिकअप गाड़ी लगा हुआ था। पुलिस को देखते ही कारोबारी सहित लगभग 10-12 लोग फरार हो गए। एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया जो समस्तीपुर जिले का शराब कारोबारी ओमप्रकाश बताया जाता है।

वहीं, अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए कारोबारी के निशानदेही पर सभी कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ट्रक जब्त करने के बाद जब तलासी ली गई तो ट्रक से अरुणाचल प्रदेश से निर्मित 579 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ। कुछ दिन पूर्व हीं बस तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Health News: बिहार के अस्पतालों की बदलेगी तस्वीर? अब हर महीने वन टू का फ़ॉर, बेहतर इलाज, डॉक्टरों की मनमानी पर लगाम, पढ़िए...

बिहार स्वास्थ्य सेवाएं: बिहार सरकार अब अपने मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की गिरती साख और...

Rajgir Ropeway : राजगीर रोपवे फिर शुरू, आइए हसीन वादियों में हवाई सफर का मजा फिर से लीजिए ए हुजूर! सैलानियों में छाई मस्ती

राजगीर रोपवे: लंबे इंतजार के बाद अब आप एक बार फिर राजगीर की हसीन...

Bihar Politics: नया अध्याय JDU Legislative Leader जदयू विधायक दल के नेता बने श्रवण कुमार, मिला बड़ा दायित्व, Nitish के बने फेवरिट!

JDU Legislative Leader: बिहार में सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई...