spot_img

बिहार में एक और पुल धवस्त, गंगा में बह गया पीपा पुल, बीच मझधार में फंसे सैकड़ों लोग

spot_img
- Advertisement -

बिहार का एक और पुल तेज आंधी में टूट गया है। यह वैशाली जिले का पीपा पुल है। इस पुल को बीस जून को खोला जाना था। लेकिन, समय सीमा पार कर गई। इससे पहले की पुल चालू होता तेज हवाओं के कारण वो पानी में बह गया। इससे उसपर मौजूद सैकड़ों लोग बीच मजधार में फंस गए हैं।

- Advertisement -

गंगा नदी पर निर्मित जमींदारी घाट पीपा पुल तेज आंधी-बारिश में बह गया। इसके बहने से राघोपुर जिला मुख्यालय का हाजीपुर से सड़क का संपर्क भंग हो गया है। वहीं, दियारे के करीब तीन लाख आबादी के सामने यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई है।

- Advertisement -

पीपा पुल वैशाली जिला मुख्यलय को राघोपुर प्रखंड को जोड़ने के लिए बनाया गया था। लेकिन तेज आंधी की वजह से पुल का काफी हिस्सा टूटकर बह गया। जिस कारण राघोपुर दियारा के लोगों का जिला मुख्यालय हाजीपुर से संपर्क टूट गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur E-Toilet Scam: भागलपुर के करोड़ों के ई-टॉयलेट हुए कबाड़, रिशु श्री की कंपनी पर FIR, करोड़ों के ई-टॉयलेट आखिर कैसे हुए कबाड़?

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय और राघोपुर प्रखंड को जोड़ने वाला बिदुपुर जिमदारी घाट चकौसन पीपा पुल  तेज रफ्तार से चल रही आंधी तूफ़ान में तकरीबन 35 फिट बह गया है। इससे राघोपुर दियारा के लोगों का जिला मुख्यालय हाजीपुर से सड़क संपर्क टूट गया है। गंगा नदी पर दो पार्ट में बना पीपा पुल आई आंधी में बह गया।

राघोपुर प्रखंड के 22 पंचायतों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बंद हो गया है। पीपापुल खुलने से करीब ढाई से तीन लाख की आबादी को अब नाव से नदी पार कर हाजीपुर एवं अन्य जगहों पर आना जाना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार, चकौसन जिमदारी घाट के तरफ नदी में पानी अभी बहुत कम है। इससे नाव परिचालन में भी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं लोगों को एक किमी पैदल बालू पर चलकर नाव की सवारी करना पड़ेगा।

ऐसी जानकारी है कि बीस जून को इस पुल को खोलने करने की समय सीमा रखी गई थी। लेकिन, गंगा नदी में पानी कम रहने के कारण नहीं खोला जा सका था। इसके रख रखाव में भी ढिलाई बरती जा रही थी। पुल के टूटने के वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्हें नदी पार करने के नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga CMR News: दरभंगा में सीएमआर आपूर्ति पर अधिकारियों और बेनीपुर, बिठौली, हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान राइस मिलरों को सख्त चेतावनी, बड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम, DM...

दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने धान अधिप्राप्ति के समतुल्य चावल आपूर्ति (सीएमआर) की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने 15 जून तक 200 लॉट और माह के अंत तक शत#DarbhangaNews,#CMRSupply,#BiharAgriculture

Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी का चला तबादला एक्सप्रेस! 8 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़िए – कौन कहां गए!

, , , , ], "author": "डिजिटल डेस्क, दरभंगा", "published_date": "04 जून 2024", "source": "दरभंगा पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति" }undefined

Saharsa Mid Day Meal News: बिहार के 189 बच्चे मिड डे मील से बीमार: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, मचा हड़कंप!

सहरसा में मिड डे मील खाने से 189 बच्चों के बीमार पड़ने पर पटना हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट में देरी और सरकारी हलफनामे पर नाराजगी जताई।#SaharsaNews,#MidDayMealScam,#PatnaHighCourt

Bhagalpur E-Toilet Scam: भागलपुर के करोड़ों के ई-टॉयलेट हुए कबाड़, रिशु श्री की कंपनी पर FIR, करोड़ों के ई-टॉयलेट आखिर कैसे हुए कबाड़?

भागलपुर में करोड़ों की लागत से बने 25 ई-टॉयलेट कबाड़ हो गए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर घोटाले में फंसे रिशु श्री की कंपनी पर FIR दर्ज की गई है।#BhagalpurNews,#EToyletScam,#RishyShree