back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

बेटे के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, 4 बेटियां होने से था नाराज, रोज पीता था शराब, पत्नी की हत्या कर हो गया फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां बेटा नहीं जनने को लेकर एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। जहां शराबी पति मो. वसीम ने अपनी पत्नी रुखसाना खातून की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला, बीरपुर थाना इलाके के मुरादपुर गांव की है। पति वसीम ने हत्या के बाद घर में ही पत्नी की लाश छोड़कर फरार हो गया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, तहकीकात तेज कर दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,रुखसाना के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती रात वसीम ने शराब के नशे में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को घर में छोड़कर फरार हो गया। गांव वालों ने इस घटना की सूचना पुलिस और रुखसाना के परिजनों को दी।

- Advertisement -

परिजन जब घर पहुंचे तो देखा कि लाश घर में पड़ी है। सूचना पर बीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वसीम बेटा नहीं होने के लेकर नाराज था। दोनों की दस साल पहले शादी हुई थी। उनकी चार बेटियां थी।

- Advertisement -

बीरपुर थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोप के बाद पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें