spot_img

लापरवाह 16 थानाध्यक्षों, ओपी अध्यक्षों, पुलिस शिविर प्रभारियों और अनुसंधानकों के वेतन पर लगी रोक

spot_img
- Advertisement -

सहरसा के पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले सोलह पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। साथ ही उन्हें सुधर जाने की हिदायत दी है।

- Advertisement -

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले सोलह पुलिस अधिकारियों के वेतन रोक दिए हैं। उन्होंने सख्त आदेश उन सोलह अधिकारियों सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, अपर थानाध्यक्ष सौरबाजार राजेश कुमार, ओपी अध्यक्ष पतरघट ज्ञानानन्द अमरेन्द्र, पुलिस शिविर प्रभारी बैजनाथपुर संजय दास, थानाध्यक्ष बिहरा अकमल हुसैन, थानाध्यक्ष महिषी शिवशंकर कुमार, थानाध्यक्ष नवहट्टा सरोज कुमार, थानाध्यक्ष बनगांव विनोद कुमार, थानाध्यक्ष सलखुआ गुड्डू कुमार शामिल हैं। इनके अलावा थानाध्यक्ष बसनही अविनाश कुमार, बैजनाथपुर थाना पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, बिहरा थाना पुलिस अवर निरीक्षक रामव्रत प्रसाद, सौरबाजार थाना पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार, सदर थाना पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार मरांडी, बिहरा थाना पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रशेखर तांती और महिषी थाना पुलिस अवर निरीक्षक सत्यजीत फौजदार को देते हुए अगले आदेश तक उनका वेतन रोक दिया है।

- Advertisement -

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने उन्हें सुधरने की हिदायत देते हुए कहा है कि पिछले कई महीनों से लंबित कांडों के निष्पादन में आप सबों की गैरजिम्मेदाराना हरकत और बरती गयी लापरवाही व शिथिलता के लिए आप सभी थानाध्यक्षों, ओपी अध्यक्षों, पुलिस शिविर प्रभारियों एवं अनुसंधानकों का वेतन बंद करने का आदेश देना पड़ा है। अपने आचरण में सुधार लाएं और कर्तव्यनिष्ठ बनें। इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga BJP News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आगाज, BJP हुई और मजबूत! पढ़िए -पहले दिन 7 सत्र

दरभंगा में भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ हुआ। इस बैठक में कई दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, इत

Madhubani News: मधुबनी में बस किराया बढ़ने से अब जेब होगी ढीली ! 1 जून से 15% तक सफर महंगा, आपकी बस का सफर...

Madhubani News: बिहार परिवहन विभाग ने राज्य में बस किराए में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। 1 जून 2026 से लागू होने वाली नई दरें साधारण से वोल्वो बसों तक

Patna Crime News: दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में यात्री की लटकी मिली लाश, रेलवे स्टेशन पर हड़कंप और सनसनी

Patna Crime News: दानापुर रेलवे स्टेशन पर दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में एक यात्री का शव फंदे से लटका मिला। इस चौंकाने वाली घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आत्मह

बिहार सड़क सुरक्षा न्यूज़: नई गाइडलाइन से सड़कों के ठेकेदार नहीं कर सकेंगे एन्नी – बेन्नी, रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड और माइलस्टोन होंगे अनिवार्य, ...

बिहार पथ निर्माण विभाग ने सड़क सुरक्षा के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। अब ठेकेदारों को केवल मरम्मत ही नहीं, बल्कि सुरक्षा उपकरणों की स्थापना और रखरखाव भी करना ह