spot_img

बाल-बाल बचे DM साहेब, गाड़ी गुजरने से ठीक पहले सड़क पर गिरा विशालकाय नीम का पेड़

spot_img
- Advertisement -

बक्सर से बड़ी खबर है जहां स्थानीय ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के निरीक्षण के लिए डीएम अंशुल अग्रवाल के पहुंचने से ठीक पहले उनके मार्ग में नीम का एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। हादसे के करीब दो मिनट बाद ही डीएम वहां पहुंचे। यह हादसा ब्रह्मपुर बाजार में मेन रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार,मंदिर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे स्थित नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। उसके पास ही एक व्यक्ति ने अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। जो उसकी जद में आ गई। जिसका कचूमर निकल गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। जिस समय यह वाकया हुआ। जिले के बड़े अधिकारी ब्रह्मपुर में मौजूद थे। इस वजह से पेड़ को मुख्य मार्ग से जल्द ही हटाने का काम भी शुरू हो गया।

- Advertisement -

इस हादसे में पेड़ के नीचे दबकर एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण इस पेड़ की जड़ की मिट्टी पर पकड़ ढीली हो गयी थी। संयोग अच्छा रहा कि एक बाइक को छोड़ दें, तो जान-माल का कोई नुकसान इस हादसे में नहीं हुआ।

- Advertisement -

पेड़ गिरने के बाद सड़क अवरुद्ध हो जाने के कारण जिलाधिकारी को गाड़ी से उतर कर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर तक पैदल ही जाना पड़ा। शुक्रवार को 11 बजे मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण योजना का निरीक्षण करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश डॉ एसएन पाठक के आने पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल भी आ रहे थे।

- Advertisement -

जिलाधिकारी का वाहन ब्रह्मपुर की मुख्य सड़क से जा रहा था, लेकिन मंदिर से लगभग 500 मीटर उत्तर जिलाधिकारी की गाड़ी गुजरने से लगभग दो मिनट पहले ही नीम का एक पुराना पेड़ मुख्य सड़क पर बारिश के कारण गिर पड़ा। लिहाजा सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण जिलाधिकारी की गाड़ी भी वही फंस गई।

फिर जिलाधिकारी वहां से पैदल ही चल कर मंदिर तक पहुंचे। सड़क पर काफी लोग भी चल रहे थे। हालांकि, संयोग अच्छा रहा और कोई पेड़ की चपेट में नहीं आया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ को सड़क मार्ग से हटाया। वन विभाग के रेंजर टीपी सिंह भी यातायात शुरू कराने में जुटे रहे। निरीक्षण के बाद जिला अधिकारी बक्सर-पटना फोरलेन की बजाय रघुनाथपुर के रास्ते से होकर रवाना हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गया जंक्शन पर 15 दिन का रेल संकट: बदल गया ट्रेनों का समय, मेगा ब्लॉक से कहीं आपकी ट्रेन भी प्रभावित तो नहीं?

Gaya News: गया जंक्शन पर सोमवार देर शाम से 15 दिनों का मेगा ब्लॉक शुरू हो गया है, जो 13 जुलाई तक चलेगा। प्लेटफॉर्म 1-बी पर निर्माण और रखरखाव के कारण कुछ ट्रेनों के आगमन-प्#GayaNews,#GayaJunction,#BiharRail

काठमांडू में कमाल! अब रोबोट संभालेगा ट्रैफिक, करेंगे ट्रैफिक कंट्रोल! जाम से मिलेगी राहत? ऐसे देगा चालकों को नियमों का पाठ |मिलेगी ‘रोबोटिक’ क्लास

Nepal Traffic Robot: नेपाल की राजधानी काठमांडू में अब ट्रैफिक व्यवस्था संभालने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये रोबोट व्यस्त चौराहों पर तैना#NepalTraffic,#KathmanduNews,#RobotPolice

पावापुरी फ्लाईओवर में दरार, NH-20 पर अब घंटों का जाम! क्या सफर करना सुरक्षित है?

Bihar Sharif News: नालंदा के पावापुरी फ्लाईओवर में दरार आने के बाद NH-20 पर यातायात वन-वे कर दिया गया है। इससे बिहारशरीफ, नवादा और गया को जोड़ने वाले इस मार्ग पर भीषण जाम लग रहा ह#BiharSharifNews,#PawapuriFlyover,#NH20Traffic

दरभंगा वालों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे ही मिलेगी एकदम ताजी मछली, जानिए क्या है ‘खुले में बिक्री बंद’

Darbhanga Fresh Catch: दरभंगा में अब खुले में मछली नहीं बिकेगी! बिहार सरकार की 'फ्रेश कैच' योजना के तहत शहर में आधुनिक आउटलेट खुलेंगे, जहाँ लोगों को ताजी और स्वच्छ मछली मिलेगी, वहीं म#DarbhangaNews,#FreshCatchScheme,#BiharFishFarming