spot_img

Darbhanga में NIA ने समीउल्लाह से 2 घंटे तक की बहेड़ा थाने पर पूछताछ, पढ़िए NIA Inspector Rajesh Kumar Mishra ने DeshajTimes.Com से क्या कहा?

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। एनआइए (NIA) की टीम ने बहेड़ा थाना के छोटी बाजार में पीएफआइ से जुड़े संदिग्ध युवक के घर रविवार की सुबह छापेमारी की।

- Advertisement -

रिमझिम बारिश के बीच चार थानों की पुलिस के साथ पहुंची एनआइए की टीम ने छोटी बाजार (काजियाना) में मो. हब्बीबुल्लाह के घर एंव डाकबंगला स्थित उनके ससुराल की घेराबंदी की। इसके बाद हबीबुल्लाह के पुत्र मो. समीउल्लाह को अपने कब्जे में ले लिया।

- Advertisement -

बहेड़ा थाने पर करीब दो घंटे तक समीउल्लाह से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसके मोबाइल को जब्त कर एनआइए ने युवक को मुक्त कर दिया। छापेमारी का नेतृत्व एनआइए के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्र (NIA Inspector Rajesh Kumar Mishra) कर रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

एनआइए के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्र (NIA Inspector Rajesh Kumar Mishra)ने देशज टाइम्स (DeshajTimes.Com) को बताया कि जरूरी होने पर समीउल्लाह को फिर से बुलाया जाएगा। इसके लिए उसे नोटिस दिया गया है। हालांकि उन्होंने पूछताछ में मिली जानकारी को साझा करने से इन्कार कर दिया।

जानकार सूत्रों के अनुसार, मो. समीउल्लाह पर हिंदी, मैथिली एवं अंग्रेजी के पत्र व अन्य दस्तावेजों को उर्दू, एवं अरबी में अनुवाद कर पीएफआइ एवं आइ एस आई से जुड़े सदस्यों को उपलब्ध कराने का आरोप है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

इसके पास से बरामद मोबाइल में इसके साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है। समीउल्लाह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसके पिता मो. हबीबुल्लाह ने बताया कि समीउल्लाह फुलवारीशरीफ में रहकर विगत तीन बर्षों से मौलवी की पढ़ाई करता है।

उन्होंने बताया कि वे यूपी में किराये के मकान में रहकर दर्जी का काम करते हैं। शुरुआती दौर की शिक्षा समीउल्लाह यूपी में किया था। वे काफी गरीब व्यक्ति हैं। उनका पुत्र निर्दोष  हैं। एन आई ए फिर जब भी उनके पुत्र को बुलायेगा वह हाजिर हो जायेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

इधर, एनआईए की छापामारी के बाद आज पूरे दिन बहेड़ा से लेकर बेनीपुर तक चौक चौराहों पर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। लोग पहली बार एनआईए की इस क्षेत्र में की गयी छापामारी से आश्चर्यचकित हैं और तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! नई ट्रांसफर नीति लागू, हर 5 साल में तबादला, 7 कैटेगरी को मिलेगी पहली प्राथमिकता, जानिए...

Bihar Teacher Transfer: बिहार शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' जारी की है। इसमें शिक्षकों के लिए 7 प्राथमिकताएं तय की गई हैं, जिससे अब हर 5 साल पर तबादला#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherNews

‘ …रिपोर्ट में खामियां ‘ हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर सारण SSP को तलब, अब क्या होगा?

Bihar High Court: पटना हाईकोर्ट ने गैर-जमानती वारंट के निष्पादन पर सारण एसएसपी की रिपोर्ट को असंतोषजनक मानते हुए उन्हें तलब किया है। कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई की पारदर्शिता पर चिंत#BiharHighCourt,#SaranPolice,#JudicialScrutiny

भागलपुर का लाल बना केरल का बॉस! IAS विश्वनाथ सिन्हा बने मुख्य सचिव, बिहार में जश्न, जानिए भागलपुर से केरल तक का सफर

Bihar IAS Vishwanath Sinha: भागलपुर के मूल निवासी वरिष्ठ आईएएस विश्वनाथ सिन्हा को केरल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1 जुलाई को पदभार संभालेंगे, जिससे बिहार का मान बढ़ा है।#BiharNews,#IASVishwanathSinha,#KeralaChiefSecretary

पटना में ट्रैफिक का नया ‘कलर कोड’ नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Traffic Control: पटना में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! प्रशासन ने ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया 'कलर कोड' फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब शहर 3 जोन में बंटेगा, जिससे यातायात व्#BiharTraffic,#PatnaNews,#TrafficControl