spot_img

मधुबनी की Benipatti SDPO Neha Kumari ने कहा, श्रावणी मेला नजदीक है़, असामाजिक और उपद्रवी तत्वों पर रखें पैनी नजर

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: एसडीपीओ नेहा कुमारी (Benipatti SDPO Neha Kumari) की अध्यक्षता में सभी थानाध्यक्षों की हुई बैठक, देशज टाइम्स फोटो: बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक करतीं एसडीपीओ

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीपीओ नेहा कुमारी (Benipatti SDPO Neha Kumari)की अध्यक्षता में सभी थानाध्यक्षों की बैठक हुई।

- Advertisement -

इसमें श्रावणी मेला को देखते हुए क्षेत्र में विधि व शांति व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, अभियान चलाकर तस्करों और आरोपियों को दबोचने, गुंडा परेड करवाने,जनता दरबार से आये हुए आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने, ससमय कांडों का प्रतिवेदन भेजने, केस डायरी अद्यतन संधारित करने, ससमय मॉर्निंग, दिवा, संध्या व रात्रि गश्ती निकालने व वाहन जांच करने सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।

- Advertisement -

बैठक में एसडीपीओ नेहा कुमारी Benipatti SDPO Neha Kumari) ने कहा कि श्रावणी मेला नजदीक है़। इसीलिए सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर बनाये रखें। साथ ही असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर भी नजर रखें। इसके अलावा सभी एसएचओ लंबित कांडों के निष्पादन में गंभीरता दिखायें। साथ ही अभियान चलाकर शराब तस्करों और लंबित कांडों के फरार आरोपियों तथा वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें।

साथ ही जनता दरबार व वरीय अधिकारियों के कार्यालय से आये आवेदनों का त्वरित निष्पादन करें। वहीं, महीने में दो बार गुंडा परेड कराना भी सुनिश्चित करें।डीएसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें। इसके अलावा ससमय मॉर्निंग,दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती निकालें।

एसडीपीओ नेहा कुमारी Benipatti SDPO Neha Kumari) ने कहा कि समय-समय पर थाना के निकट सहित अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर जगह बदल कर वाहन जांच अभियान चलाते रहें। समय से एसआर और नन एसआर कांडों का प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मौके पर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर आरके निराला, पुनि सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद तथा रीडर रंजीत कुमार सहित कई थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch