back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga के कुम्हरौली CSP संचालक से लूट मामले में SHO Varun Kumar Goswami का अल्टीमेटम, तुरंत करो सरेंडर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। कुम्हरौली के सीएसपी संचालक से लूट मामले में आरोपी के घर पर कमतौल पुलिस ने इश्तेहार चिपकाकर तत्काल समर्पण करने की बात कही। कमतौल पुलिस ने सीएसपी संचालक से रकम लूट मामले के फरार आरोपी के घर पहुंची और बुधवार को इश्तेहार  चिपकाया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कमतौल थाना कांड संख्या70/23 के फरार अप्राथमिकी अभियुक्त एवम् सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोखड़ा ओपी क्षेत्र के बठोल गांव निवासी स्व. भोगेंद्र सहनी के पुत्र राहुल कुमार के घर पर बुधवार को कमतौल थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने इश्तेहार चस्पाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: हायाघाट को मिलेगी नई सौगात, DM ने प्रखंड कार्यालय के नए भवन निर्माण का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

वहीं परिजनों को इतिल्ला किया कि फरार आरोपी शीघ्र दरभंगा न्यायालय में आत्म समर्पण करे,नहीं तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, फरार आरोपी अपने साथियों के साथ बीते 13 अप्रैल 23 को सीएस पी संचालक एवम् अहियारी दक्षिणी पंचायत के अहियारी गोट गांव निवासी रामाश्रय राय के पुत्र कपिल देव राय से 303500 रुपए आग्नेयस्त्र के बल पर कुम्हरौली बैंक से 200 मीटर की दूरी पर लूट कर भाग खड़े हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधानक बने कमतौल थानाध्यक्ष श्री गोस्वामी ने मामले का उद्भेदन किया था।

यह भी पढ़ें:  Maithili Language: अब हर स्कूल में गूंजेगी मैथिली की 'मिठास'! 8वीं तक पढ़ाई अनिवार्य करने की तैयारी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का तूफान: ओमान को रौंदकर दिया ऑस्ट्रेलिया को संदेश

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक नए अध्याय के...

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: UPSC IES ISS Recruitment के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

UPSC IES ISS Recruitment UPSC IES ISS Recruitment: केंद्र सरकार में प्रतिष्ठित नौकरी का सपना...

Google Voluntary Exit Package: क्या गूगल कर्मचारियों को मिलेगा सुनहरा अवसर?

Google Voluntary Exit Package: निजी क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवरों के लिए नौकरी...

Apple AirTag 2: भारत में लॉन्च हुआ नया ट्रैकिंग गैजेट, जानें फीचर्स और कीमत

AirTag 2: भारत के तकनीकी बाजार में एप्पल ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें