

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। शराब के अवैध कारोबारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पूर्व से फरार चल रहे तीन वारंटी व शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस अभियान का नेतृत्व कर रहे पीएसआई अंकित चौधरी एवं पीएस आई नेहा कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर कांड संख्या 166/23 किशोरी मुखिया एवं 323/23 के नामजद अभियुक्त बागेश्वर मुखिया को बलहा गांव से तथा बिरौल थाना कांड संख्या 206/23 के नामजद फरार अभियुक्त रोहित मंडल पटनिया स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी तीनों आरोपी शराब का अवैध कारोबारी है। इसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज है। सभी पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था। जिसे काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया है।





