

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। एक ऐसी भी महिला देखने को मिली जिसे उसके पति शराब पीकर हमेशा प्रताड़ित करत रहता है। बावजूद पतिवर्ता का फर्ज पूरा करने और कार्रवाई से बचाने के लिए आगे आ जाती है।
जी हां यह मामला घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जिरात सहनी टोला का है। जहां राजकुमार सहनी ने शराब पीने के बाद अपनी पत्नी सुप्रिया देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
क्षेत्र का अनुभव नहीं रहने के कारण 112 नंबर की पुलिस टीम ने राज कुमार को हिरासत में लेकर घनश्यामपुर के स्थान पर नजदीकी थाना बिरौल पहुंचा दिया। वहीं लोगों ने जख्मी हालत में पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया।
पुलिस की ओर से पति के विरुद्ध कोई कार्रवाई न हो उसके लिए पत्नी इलाज के बाद थाना पहुंच गई। और बिरौल थानाध्यक्ष से अपने पति को फटकार लगा कर माफ कर देने की गुहार लगाई।
महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला पुलिस पदाधिकारी ने जब सुप्रिया से आवेदन देने को कही तो उसने पति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने से इंकार करते हुए उसे माफ कर देने को कहा।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि यह मामला घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की है। पत्नी के द्वारा आवेदन देने पर उसे एफआईआर के लिए घनश्यामपुर थाना को अग्रसारित कर दिया जाता लेकिन पत्नी एफआईआर दर्ज करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने बताया कि राजकुमार सहनी शराब के नशे में है। इसलिए, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।





