

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र में शराब तस्करों व पियक्कड़ों के विरुद्ध सख्ती के बावजूद बीती रात पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचने में सफल रही।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि गुप्तचर की ओर से दिये गए सूचना पर और लोकेशन के आधार पर बिरौल के लदहो पंचायत के चनवारा गांव में राज नारायण मुखिया के घर पर छापेमारी की गई।
इस दौरान राजनारायण के घर के एक गुप्त स्थान पर रखे दो कार्टन 75 एम एल के 19 बोतल तथा 750 एम एल के 11 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।
मौके पर गृह स्वामी के पुत्र गोपाल मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इससे विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर तस्कर को संबंधित न्यायालय में उपस्थित कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
पुनि सह थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत बिरौल के वनदेवी नगर निवासी बसंत चौपाल शराब पीकर अपने घर में ही पत्नी के साथ अशोभनीय बरताव कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।





