back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जेल के शौचालय में गमछे को फांसी बनाया, ग्रिल से झूल गया कैदी, हत्या का था आरोपी, उठे कई सवाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मोतिहारी से बड़ी खबर जहां जेल में बंद एक कैदी गोपालगंज के कुचायकोट थाना के रामपुर गनव का निवासी एहसान अली ने जेल के शौचालय की ग्रिल को फंदा बनाया, गमछा फंसाया और खुदकुशी कर ली।

- Advertisement -

सेंट्रल जेल में घटी इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दंडाधिकारी की उपस्थिति में फोरेंसिक की टीम ने शव को फंदे से उतारा। बताया जाता है कि जिस दौरान अली ने सुसाइड किया वह दौरान पुलिस सो रही थी।

- Advertisement -

तीन अप्रैल 2019 को हत्या के मामले में सजायाफ्ता बंदी मंडल कारा गोपालगंज से मोतिहारी सेंट्रल जेल लाया गया था। इसी बीच जेल में  5 जुलाई 2023 को उसकी तबीयत काफी बिगड़ी गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Health Services में बड़ा बदलाव! IGIMS में बन रहा Bihar का पहला AI-संचालित डिजिटल हेल्थ सेंटर, अब इलाज होगा और भी सटीक

एहसान अली हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। पूर्व चंपारण जिले के सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी अली को तत्काल सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से उसे सदर अस्पताल में इलाजरत के लिए भेजा गया था। इस दौरान कैदी वार्ड में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

एसएसपी श्रीराज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अली के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह गले में फंदा डाल आत्महत्या कर लिया है। सदर अस्पताल के कैदी वार्ड के शौचालय में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वहीं, इधर सिविल सर्जन अंजनी कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर से FSL की टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने और जांच करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद मौत की जानकारी हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, तबीयत खराब होने पर कल दिन में जेल प्रशासन ने कैदी एहसान अली को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसने कैदी वार्ड के बरामदा के ग्रिल में अपने गमछे को फांसी का फंदा बनाकर झूलकर आत्महत्या कर लिया है।

कैदी के आत्महत्या करने की सूचना पर एएसपी राज और एसडीएम ने मामले की जांच किया है। वही इस सम्बंध में सदर अस्पताल के प्रबंधक कौशल कुमार दूबे ने बताया कि कल शाम में एहसान अली नामक कैदी को सेंट्रल जेल से सदर अस्पताल भर्ती कराया गया था। जो मानसिक रूप से परेशान था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें