spot_img

चाहे स्कूल हो या आंगनवाड़ी केंद्र, 3 फीट गहरी खाई करती है हर दिन 400 बच्चों का स्वागत…यह है Darbhanga-Madhubani का बोर्डर सकरी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: सकरी नवादा में हर रोज मुसीबत में पड़ती है चार सौ बच्चों की जान, चाहे स्कूल हो या आंगनवाड़ी केंद्र 3 फीट गहरी खाई करती है बच्चों का स्वागत। विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र में करीब चार सौ बच्चे नामांकित हैं।

- Advertisement -

इन बच्चों के पठन पाठन के लिए आते-जाते समय हर बार इस मुसीबत से सामना होता है। दो साल से भी अधिक समय से सड़क की स्थिति जानलेवा बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं किया गया। किसी भी समय यहां कोई बड़ी दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पढ़िए देशज टाइम्स के लिए बसंत कुमार झा (मनीगाछी देशज टाइम्स ब्यूरो) की यह रिपोर्ट… 

- Advertisement -

दरभंगा और मधुबनी की सीमा पर मधुबनी जिले के सकरी पूर्वी पंचायत में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा की सड़क जानलेवा बनी हुई है। तकरीबन 100 मीटर लंबी इस कंक्रीट सड़क के नीचे की मिट्टी कहीं पूर्ण तो कहीं आंशिक रुप से धंसने के कारण ऊपर कंक्रीट वाला हिस्सा लगभग झूला की तरह झूल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Kusheshwarasthan Crime News: SSP साहब! मैं मां हूं ...मेले की भगदड़ ने मेरे बेटे को ' अपराधी ' बना डाला?

स्कूल के करीब ही सड़क में तीन फीट गहरी व चार फीट लंबी-चौड़ी खाई है। बच्चों के साथ साथ हर राहगीरों की जान यहां दांव पर लगी रहती है। दो साल से यह सड़क अपने उद्घारक का बाट जोह रहा है।

इस पथ में विद्यालय के अलावे आंगनवाड़ी केंद्र, गांव का प्राचीन हनुमान मंदिर, तालाब व सकरी पूर्वी पंचायत टोले नवादा वार्ड नंबर छह के करीब पचास परिवारों का घर है। यहां  से सैकड़ो बच्चे-बुजुर्ग का आना जाना लगा रहता है।

स्थानीय लोग बार-बार सड़क मरम्मत की मांग करके थक-हारकर निराश हो चुके हैं। कोई इनकी सुनता नहीं है। लोगों ने देशज टाइम्स को बताया कि, कई बार छोटे-छोटे बच्चे इस खाई के पास गिरने से चोटिल हो चुके हैं।

स्थानीय निवासी जलेशर सहनी, बैजनाथ सहनी, अर्जुन सिंह, सीताराम साह, दिलखुश साहु सहित दर्जनो लोगों ने शासन-प्रशासन जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय पदाधिकारी से समय रहते जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है ताकि सैकड़ों बच्चों एवं लोगों को संभावित अनहोनी से बचाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Litchi News: मुजफ्फरपुर की शाही लीची राष्ट्रपति-PM तक पहुंची, 2000 पैकेट रवाना

मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची एक बार फिर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंच रही है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों को 2000 वि

Darbhanga News: मुजफ्फरपुर के गायघाट में हादसा, Singhwara Accident News: महेश्वरा पुल पर ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं गंभीर जख्मी

Singhwara Accident News: मुजफ्फरपुर में महेश्वरा पुल पर एक ई-रिक्शा 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया, जिससे उस पर सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घा

Darbhanga: बड़ी तकनीकी खराबी Jale Railway News: जोगियारा में ओएचई फेल, अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे खड़ी रही, यात्रियों में हड़कंप!

जोगियारा रेलवे स्टेशन के पास ओएचई सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्ह

PM Modi: बिहार ने सुनीं मन की बात, PM मोदी ने सत्तू-जर्दालु आम का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में बिहार के पारंपरिक पेय सत्तू और जर्दालु आम की तारीफ की। इस जिक्र से राज्य में खुशी का माहौल है। सीएम सम्राट चौधरी ने