spot_img

Darbhanga के मनीगाछी में फैला लंपी, 1 पशु के इलाज पर आते 10 हजार खर्च, कहां से करें पशुपालक, सरकारी अस्पताल में दवा नहीं, सरकारी डॉक्टर छुट्‌टी पर, झोला झाप…हे भगवान! पशुओं की मौतों से त्राहिमाम्

spot_img
- Advertisement -

बसंत कुमार झा, मनीगाछी, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र में खतरनाक लंपी रोग ( पशुओं में गंभीर त्वचा रोग) तेजी से अपना पांव पसार रहा है। बलौर, राजे, ब्रह्मपुरा, भोकराही, भटपुरा आदि गांवों में सैकड़ों दुधारु पशु इससे संक्रमित हैं।

- Advertisement -

अकेले बलौर गांव में ही दर्जनों गाय, भैंस रोगग्रस्त हैं। ब्रह्मपुरा निवासी किसान प्रमोद सिंह उर्फ मैझलु एवं शिवशंकर सिंह के गाय की मौत हो चुकी है। अपने बीमार मवेशियों को लेकर किसान परेशान हैं।

- Advertisement -

सरकारी पशु चिकित्सक नदारद : गौड़ी मंडल, सुगन मंडल, प्रभु चौधरी, घुरन सदाय, राम ठाकुर, बाबू नारायण चौधरी, विनोद पासवान, इंद्रकला देवी, शिरी मंडल, शिवशंकर सिंह, प्रमोद सिंह सहित अन्य पशुपालकों ने देशज टाइम्स को बताया कि रोग ग्रस्त मवेशियों का इलाज झोलाझाप डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga: बड़ी तकनीकी खराबी Jale Railway News: जोगियारा में ओएचई फेल, अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे खड़ी रही, यात्रियों में हड़कंप!

प्रखंड पशु चिकित्सालय पर न तो चिकित्सक मिलते हैं। और, न हीं दवाई मिलती है। बीमारी की दवा काफी मंहगी है। एक जानवर के इलाज में दस हजार रुपये तक का खर्चा आता है। उचित चिकित्सा के अभाव में जानवरों की मौत हो रही है। देसी पशुपालकों ने पशुपालन विभाग के पदाधिकारी एवं सरकार से अविलंब चिकित्सक एवं दवा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

पीएचसी मनीगाछी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजा आलम ने देशज टाइम्स मनीगाछी ब्यूरो को बताया कि प्रखंड पशु चिकित्सक दिलीप कुमार दीपक पांच दिन के अवकाश पर हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga-Biroul Power Cut News: बिरौल में सोमवार को 4 घंटे गुल रहेगी बिजली, इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

बिरौल में 31 मई सोमवार को पेड़ों की टहनियों की छंटाई के चलते सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 4 घंटे बिजली गुल रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपन

Muzaffarpur Litchi News: मुजफ्फरपुर की शाही लीची राष्ट्रपति-PM तक पहुंची, 2000 पैकेट रवाना

मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची एक बार फिर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंच रही है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों को 2000 वि

Darbhanga News: मुजफ्फरपुर के गायघाट में हादसा, Singhwara Accident News: महेश्वरा पुल पर ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं गंभीर जख्मी

Singhwara Accident News: मुजफ्फरपुर में महेश्वरा पुल पर एक ई-रिक्शा 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया, जिससे उस पर सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घा

Darbhanga: बड़ी तकनीकी खराबी Jale Railway News: जोगियारा में ओएचई फेल, अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे खड़ी रही, यात्रियों में हड़कंप!

जोगियारा रेलवे स्टेशन के पास ओएचई सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्ह