दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने निजी कार्यक्रम के तहत दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली असरफ फातमी की पुत्री जोहरा फातिमा की शादी समारोह शामिल हुए। जहां उन्होंने निकाह के बाद बारी-बारी से वधू जोहरा फातिमा और वर अहमद रौहान हाशमी को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी, ललित यादव, संजय झा, विजय चौधरी, मदन सहनी सहित कई नेताओं ने भी आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने नियत समय से दिन के एक बजे निकाह स्थल दरभंगा के Dalan Resort पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में तकरीबन आधे घंटे तक रुके और वर-वधू को आशीर्वाद देकर पटना के लिए रवाना हो गए।
वहीं शादी समारोह को में किसी प्रकार की कोई कमी ना हो। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी सारी व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त कर रखी थी।
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली असरफ फातमी ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरे पुत्री जोहरा फातिमा की शादी समारोह में शामिल होने अपने कई मंत्रियों के साथ यहां आए थे। यहां उन्होंने हमारी पुत्री जोहरा फातिमा और वर अहमद रौहान हाशमी को आशीर्वाद दिया।
इसके बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए। वहीं, डॉ.फराज फातमी ने हर किसी का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करते हुए उन्हें शादी में शरीक होने के लिए बधाई देते हुए आभार जताया।