back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

बिरौल के जेके कॉलेज में अभाविप ने मनाया राष्ट्रीय छात्र दिवस, कहा, संगठन विस्तार हमारा लक्ष्य, ये पौधरोपण बनेगा साक्ष्य

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बिरौल इकाई ने रविवार को अपने 75वें स्थापना दिवस पर जनता कोशी महाविद्यालय बिरौल में राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शुरुआत झंडा तोलन एवं संगोष्ठी के साथ हुआ। इस दौरान सदस्यों ने पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जेके कॉलेज बिरौल के हिंदी के शिक्षक राजकुमार प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्र राष्ट्र के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील रहा है।

- Advertisement -

ऋषिकेश आचार्य ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही युवा एवं समाज के भीतर वैचारिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को प्रोत्साहित करने का काम किया है। प्रिंस नायक ने कहा कि राष्ट्रीय छात्र दिवस के मौके पर हम लोग यह शपथ लेते हैं कि एबीवीपी संगठन को गांव-गांव तक ले जाएंगे और एक मजबूत संगठन का निर्माण करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में चुनावी हलचल तेज, प्रवीर कुमार मेहरोत्रा के सिर सजा लहेरियासराय सेक्टर अध्यक्ष का ताज

पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष सोहन कुमार ने विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में बिरौल का सबसे बड़ा और मजबूत छात्र संगठन बन के उभरने की बात कही। अमित कुमार ने कहा विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसका मूल मंत्र है ज्ञान शील एकता।

रोशन झा ने कहा विधार्थी परिषद की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रिय पुननिर्माण है।मौके पर विवेक ठाकुर, कुलदीप, अभिषेक, आदर्श, रामसुन्दर, प्रियांशु, शिवम,गोलू, गोविंद माधव, विकास झा, रितिक, मनोरंजन, गजानंद, अमित, शुभम, पप्पू नायक, गंगा, कौशल मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

”दो दीवाने शहर में’ vs ‘अस्सी’: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन पड़ा भारी, जानें तीसरे दिन की कमाई!

Box Office Collection News: 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग मिजाज...

बिहार BTSC Recruitment: डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए शानदार अवसर

BTSC Recruitment: बिहार में डेयरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके युवाओं के...

भारतीय स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते क्या है खास?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह नई कंपनियों के आईपीओ, बैंकिंग क्षेत्र...

BSNL Plan: सिर्फ ₹2626 में पाएं साल भर की छुट्टी, रोज 2.6GB डेटा का ऑफर खत्म होने वाला है!

BSNL Plan: भारत में किफायती टेलीकॉम सेवाओं की दौड़ में, सरकारी कंपनी BSNL अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें