back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 26, 2026
spot_img

तो क्या ये तय माना जाए? कीर्ति आजाद करेंगे कांग्रेस में वापसी, लड़ेंगे दरभंगा से लोकसभा चुनाव!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया कीर्ति आजाद को कांग्रेस में आने का न्यौता, कीर्ति आजाद जल्द थाम सकते है कांग्रेस का हाथ, कीर्ति आजाद ने भी कहा हम शुरू से कांग्रेसी हैं ही

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा के पूर्व सांसद व TMC नेता कीर्ति झा आजाद एक फिर बिहार में बड़ा खेला करने वाले हैं। एक बार फिर थाम सकते हैं कांगेस का हाथ।

- Advertisement -

उन्होंने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से आने का न्यौता मिला है। क्योंकि उन्होंने ये बात तब कहा जब रविवार को देर शाम उनसे मिलने के बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह दरभंगा स्थित उनके आवास पर थे। कीर्ति आजाद ने भी की काग्रेस में निमंत्रण मिलने की पुष्टि की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार न्यूज़: पीएमसीएच से 16 घंटे के नवजात की चोरी, आधे घंटे में पकड़ी गई महिला, अस्पताल सुरक्षा पर उठे सवाल

अखिलेश सिंह ने दरभंगा स्थित श्री आजाद के आवास पर कहा इनसे हमारा पूरा संबंध है। और हम इन्हें न्यौता देने आए हैं। आप आइए फिर से कांग्रेस को जिंदा करके काम कीजिये। इनके पिता यशस्वी मुख्यमंत्री रहे है ये लोग पुराने कांग्रेसी रहे हैं। बिहार में बड़े कांग्रेस के नेता रहे है। उन्होंने ये हमसे ज्यादा कांग्रेसी है। हम चाहते है ये कांग्रेस में आये मिलजुल काम किया जाएगा।

इधर, इस संबंध में कीर्ति आजाद ने बताया कि हम तो शुरू से कांग्रेसी रहे हैं। हमारी तो पृष्ठभूमि ही कांग्रेस की है। मेरे पिताजी मुख्यमंत्री रहे है। जहां तक नाता है हम क्रिकेट भी खेले या जीवन मे कुछ भी वो कांग्रेस के समय में ही किये। वो तो परिस्थिति कुछ ऐसी हुई को मुझे भारतीय जनता पार्टी में जाना पड़ा। फिर तो बीच कांग्रेस आ ही गये थे।

कहा, अभी भी देखिए तो हम कांग्रेस में ही है। बस उसका नाम तृणमूल कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि ये अखिलेश सिंह का बड़प्पन है कि वो मुझे कांग्रेस में आने के लिए कहा। श्री आजद के कहा कि हमने उनका आभार प्रकट किया कि आप मुझे फिर कांग्रेस में लाये और चुनाव लड़े। विपक्षी एकता बात चल रही है। एक बड़ा विपक्ष तैयार हो रहा है।

कहा कि, विपक्षी एकता को अगले महीने 16 व 17 अगस्त को बेंगलुरु में बैठक है। विपक्ष को एक बड़ी भूमिका मानी जा रही है। इस भूमिका तहत अवसर मिलना चाहिए, दरभंगा से चुनाव लड़ने के लिए। अभी तृणमूल कांग्रेस में है। वहां पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहा हूं। एक बार प्रदेश अध्यक्ष जी का धन्यवाद करते है जिस पार्टी को छोड़ कर आये वहाँ के लोग भी फिर याद कर रहे है। फिर से आने का न्योता दे रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 26 फरवरी 2026 – भाग्य चमकाएगा पंचग्रही योग

शुभ प्रभात! ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, प्रत्येक दिन ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर...

आज का पंचांग: 26 फरवरी 2026, गुरुवार का विस्तृत पंचांग और शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का...

Vi का 548 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: कम खर्च में 84 दिनों की शानदार वैलिडिटी

Prepaid Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में ग्राहकों के लिए किफायती और लंबी अवधि वाले...

T20 World Cup में श्रीलंका का सफर खत्म, न्यूजीलैंड ने 61 रनों से मारी बाजी!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए एक ऐसी खबर के लिए जिसने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें