

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। देशज टाइम्स खबर लिखता है। उसकी तह तक बना रहता है। खासकर, वैसी खबरें, जो वायरल है। हम लगातार उन खबरों की Fact Check करते हैं। सच को सच और झूठ को बेनकाब करते हैं। ताजा मामला, कुशेश्वरस्थान के एक मंदिर में नाबालिग लड़की की शादी का है। यहां शादी की वीडियो जब से वायरल हुईं। देशज टाइम्स की टीम ने उसकी पड़ताल उसी दिन से कर दी। हालांकि, यह खबर छपते ही देशज टाइम्स की टीम जुटी और सही और गलत का फर्क लेकर अपने पाठकों के प्रति प्रतिबद्वता की मिसाल कायम की है। पढ़िए खबर की पूरी पोस्टमार्टम के बाद ताजा रिपोर्ट….
कुशेश्वरस्थान के एक मंदिर में 13 वर्ष की नाबालिक लड़की का 60 वर्ष के बुड्डे से शादी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की कुशेश्वरस्थान के मधुवन की बताई जा रही है।
इस वायरल वीडियो के आलोक में विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने बिना पड़ताल किए खूब चलाया। वीडियो वायरल होने के बाद देशज टाइम्स टीम ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की। वायरल वीडियो में जिस लड़की की शादी हो रही है, वह सच में कुशेश्वरस्थान के मधुवन गांव की रहने वाली है। लड़की की शादी उसके ननिहाल में की गई है।
सूत्र बताते हैं कि जिस मंच पर यह पहली बार ब्रेक हुई, वहां खबर बिना सच्चाई जाने पाठकों तक परोस दिया गया, जो जो गलत है। लड़की का ननिहाल समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसड़ा अनुमंडल में है। और लड़की की उम्र 20 वर्ष 3 महीने है।
यह बात सत्य है कि 20 वर्ष की लड़की की शादी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से उसके परिवार के लोगों ने करा दी। पर यह शादी उसके परिवार के मर्जी से की गई ना कि जबरन।
पड़ताल के दौरान देशज टाइम्स की टीम के हांथ जो सबूत मिले हैं वह वायरल वीडियो का खंडन करता है। क्योंकि, मधुवन निवासी बुलन मालाकार की पुत्री जो वीडियो में वायरल हो रही है, उसका जन्म तिथि पांच अप्रैल 2003 है।
इस शादी के बाद से उसके परिवार के सभी लोग अब तक गांव लौटकर नहीं आए हैं। वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन लड़की एवं उसके परिजन को ढूंढ रही है, ताकि सच्चाई का पता चल सके। देशज टाइम्स अपने पाठकों को भरोसा दिलाता है कि उसके परिजन जब लौटकर गांव आएंगें और जो सच्चाई उनसे पुलिस के पास पहुंचेगी, देदेशज टाइम्स की टीमसबसे पहले वह भी आपतक लेकर आएगा।




