spot_img

Darbhanga का पिंडारुच, बेंता ओपी, मारपीट और लूटपाट, कमतौल में काउंटर FIR

spot_img
- Advertisement -
कमतौल,देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के पिंडारुच वार्ड छह में हुई मारपीट व लूटपाट की घटना को लेकर दोनो पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना तीन जुलाई की देर संध्या की बताई जाती है। एक पक्ष से स्थानीय पवन राम की पत्नी राम दाई देवी ने राम कुमार राम, शिव कुमार राम सहित छह नामजदों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वादिनि के घर के सामने पथ पर वर्षा का जलजमाव हो रखा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अल्पसंख्यक स्कूल में एडमिशन की दौड़, 97 में से 87 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा, जानें पूरी डिटेल

इसको लेकर नामजदों ने वार्ड सदस्यों को सरकारी राशि डकार लेने का आरोप लगाते हुए सभी वार्ड सदस्यों को गालियां देनी शुरू कर दी। वादिनि ने ऐसा करने से नामजदों को मना किया तो वादिनि के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट एवम् लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है।

- Advertisement -

वहीं, दूसरे पक्ष से इसी टोले के सुगत राम के पुत्र राम कुमार राम ने बेंता ओपी में फर्द बयान देते कहा है कि अंकित कुमार राम, पवन राम, रमेश दास सहित छह नामजदों के विरूद्ध मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में Sujani Art को लगे नए पंख, 110 दिनों की ट्रेनिंग के बाद 30 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर!

दर्ज आवेदन में इसने कहा है कि इनकी निजी जमीन होकर अंकित कुमार राम अपनी मोटर साइकल पार कर रहा था, जिसे सरकारी जमीन होकर जाने के लिए कहा कि सभी नामजदों ने वादी के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। कमतौल थाना पुलिस दोनों मामले की छानबीन में लग गई है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...