spot_img

Darbhanga का कुशेश्वरस्थान, जहां आजादी के बाद सड़क बनीं ही नहीं, लोगों ने DeshajTimes.com से कहा, अब बहुत ठग लिया नेताओं ने, सड़क और पुल नहीं तो वोट नहीं

spot_img
- Advertisement -

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। बाबा नगरी का एक गांव जो आजादी के बाद भी सड़क की आस में है। यहां के लोग आज भी बांस की चचरी पुल के सहारे अपना जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर हैं।

- Advertisement -

जी हां, हम बात कर रहे हैं केवटगामा पंचायत के दो हजार आबादी वाली गांव भरडीहा का। यह गांव एक ऐसा गांव है जहां आजादी के बाद से लेकर आज तक सड़क नहीं बना है। जब भी चुनाव का समय आता है। यहां नेताओं की ओर से कई दावे किए जाते हैं। जीत जाने के बाद एक बार भी गांव की समस्याओं की ओर झांकते तक नहीं हैं।

- Advertisement -

भरडीहा गांव से बाहर निकलने के लिए नदी में स्थानीय लोगों ने चंदा कर बांस का चचरी पुल का निर्माण किया था। जो इस बार पानी की तेज धारा में दह गया। चचरी पुल दह जाने के कारण इस गांव के लोगों को गांव से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर रेल मंडल पर बाढ़ का खतरा! DRM ने लिया बड़ा फैसला, रुक सकती हैं ट्रेनें

लोग निजी नाव से उस नदी को पार कर मुख्य सड़क पर आते जाते हैं। इस गांव के बगल के गांव खलासीन, फकदौलिया गांव सड़क से जुड़ा है लेकिन भरडीहा गांव से निकलने का कोई साधन नहीं है।

खलासीन से भरडीहा मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़क बनना है। इस सड़क की कार्य अवधि भी समाप्त हो चुकी है पर संवेदक द्वारा आज तक सड़क पर दस प्रतिशत भी कार्य नही किया गया है। बरसात के समय खलासीन से भरडीहा सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ रहता है। इस कीचड़ की वजह से इस सड़क पर पैदल चलना काफी मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर रेल मंडल पर बाढ़ का खतरा! DRM ने लिया बड़ा फैसला, रुक सकती हैं ट्रेनें

वहीं, भरडीहा से बाहर निकलने के लिए नदी में चचरी का पुल का निर्माण किया गया था वह भी टूट चुका है। इस सड़क और पुल के लिए यहां के लोग सांसद तक को कई बार लिखित में दिया गया है पर किसी नेता के कान में जूं तक नही रेंग रहा है।

स्थानीय ग्रामीण छेदी यादव, संतोष पोद्दार, बैजनाथ पासवान, रणधीर पासवान, राजकुमार साह सहित सैकड़ों लोगों ने देशज टाइम्स टीम को बताया कि अब बहुत ठग लिया नेताओं ने। आजादी से लेकर आज तक यहां के लोगों को नेताओं ने सिर्फ ठगा है। अगर इस बार सड़क और पुल का निर्माण नहीं हुआ तो भरडीहा एवं खलासीन के लोग चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL