spot_img

दरभंगा के जाले में एंबुलेंस हड़ताल से डीएमसीएच रेफर गंभीर मरीज संकट में

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के कारण रेफरल अस्पताल जाले से रेफर किए गए गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल डीएमसीएच ले जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

सभी एंबुलेंस चालक रेफरल अस्पताल के प्रांगण में गाड़ी खड़ी कर गुरुवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

- Advertisement -

रेफरल अस्पताल में प्रसव को आई रवीना खातून की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सक ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। इसी तरह पौनी से आयी सरस्वती देवी को भी रेफर किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Minor Girl Kidnap: दरभंगा में शौच गई नाबालिग लड़की अचानक हुई लापता! पिता के आरोपों से सनसनी... क्या है अगवा होने की असल वारदात, बड़ी मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस तहकीकात!

सड़क दुर्घटना में घायल अनिल सहनी को डीएमसीएच रेफर किया गया,लेकिन एंबुलेंस 102 सेवा नहीं रहने के कारण मरीजों को त्वरित वाहन सुविधा नहीं मिली। वहीं, मुंह मांगी किराया देकर निजी गाड़ी से डीएमसीएच जाना मजबूरी रही।

एंबुलेंस हड़ताल से उत्पन्न हुए परिस्थिति का लाभ लेने को जाले में कुकुरमुत्ता की तरह खुले प्राइवेट नर्सिंग होम के दलालों की ओर से रेफरल अस्पताल के आसपास गिद्ध की तरह मडराते देखा जा रहा है। इससे अस्पताल आए गंभीर रोगियों समेत उसके परिजनों का शारीरिक व आर्थिक शोषण दोहन होना निश्चित है।

इस आलोक में एंबुलेंस चालक संघ के जिला अध्यक्ष ललित सहनी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से बहाल ठिकेदार के अधीन एंबुलेंस सेवा संचालन किया जा रहा है। निजी एजेंसी ने कर्मियों का वेतन भत्ता समेत सभी तरह का आर्थिक भुगतान लगातार रोक रखा है।

इस कारण कार्य बहिष्कार के अलावे उन्हें कोई रास्ता नहीं बचता। जब तक एंबुलेंसकर्मियों का बकाया वेतन का भुगतान नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी का चला तबादला एक्सप्रेस! 8 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़िए - कौन कहां गए!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: एक वैश्विक आह्वान Narma Nawanagar Panchayat मुखिया अनुराधा सिंह का बड़ा कदम: तुलसी लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, जानें क्यों...

मुखिया अनुराधा सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर तुलसी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए वृक्षारो#NarmaNawanagarPanchayat,#EnvironmentProtection,#WorldEnvironmentDay

Patna Metro News: पटना मेट्रो का सपना जल्द होगा पूरा! अंडरग्राउंड स्टेशनों पर काम तेज, जानें कब से दौड़ेगी ट्रेन?

पटना मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर पर काम में तेजी आई है। राजेंद्र नगर, पटना यूनिवर्सिटी, PMCH सहित 7 स्टेशनों का 75% सिविल वर्क पूरा हो गया है। नवंबर 2027 तक स#PatnaMetro,#MetroNews,#BiharDevelopment

Araria Nepal Border News: नेपाल सीमा पर बड़ा फैसला: अब इन सामानों पर नहीं लगेगा कस्टम शुल्क, क्या मिलेगी राहत?

भारत-नेपाल सीमा पर अब लोगों को छोटी-मोटी खरीदारी के लिए सीमा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नेपाल सरकार ने 500 नेपाली रुपये तक के दैनिक उपयोग के सामान पर भंसार शुल्क म#ArariaNews,#NepalBorder,#CustomsDuty

Bihar Border News: अमित शाह का बड़ा फैसला: अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ से रुकेगी अवैध घुसपैठ, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा…3 राज्यों को सख्त संदेश!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ तथा जनसांख्यिकीय बदलाव पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना#BiharBorderNews,#AmitShah,#SmartBorderProject