spot_img

Darbhanga के बहादुरपुर में चचेरे भाई और चाचा ने मिलकर महिला को बंदूक के बट से किया वार, दुपट्टे से गर्दन को दबाकर मारने की कोशिश

spot_img
- Advertisement -

जमीनी विवाद में चचेरा भाई ने बहन को बंदूक के बट से मारकर महिला को किया घायल, पीड़ित महिला को इलाज के लिए डीएमसीएच मे कराया गया भर्ती

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के औझोल गांव में जमीनी विवाद में एक महिला को अपने ही चाचा और चचेरे भाइयो ने बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पीड़ित कुमारी शिल्पा ने कहा कि इससे पहले भी इन लोगों ने मेरे साथ छेड़खानी व मेरे पापा के साथ मारपीट की थी। इस मामले में ये लोग पहले जेल भी जा चुके हैं। जेल से निकलने के बाद पुनः जान से मारने के लिए आज हमारे ऊपर हमला किया है। हम लोगों के बीच पुराना पुरानी जमीनी विवाद चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाइक चोरी: पूर्व जिप सदस्य की TVS Apache उड़ी, CCTV में कैद हुए 'बेखौफ चोर'; इलाके में हड़कंप

शिल्पा ने कहा, आज उन लोगों ने मुझे जान से मारने का प्लान बना रखा था। तभी जब आज दोपहर अपनी बहन को छोड़ने के लिए रोड पर आए। तभी मेरा चाचा, चचेरा और उसके परिवार के अन्य सदस्य अचानक आ धमके और गाली देना शुरू कर दिया।

इस पर हमारी बहन ने पूछा कि गाली क्यों दे रहे हो। इतना सुनते ही उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन लोगों ने बंदूक के वट से मेरे सर पर वार कर लहूलुहान कर करते हुए, मेरे दुपट्टा से मेरे गर्दन को दबाकर जान मारने की कोशिश की।

वहीं, पीड़िता शिल्पा ने बताया कि मेरे ऊपर हमला करने वाले लोगों मे विक्की ठाकुर, राम नारायण ठाकुर, चंदन ठाकुर, अलका देवी, बबीता देवी, चंदन ठाकुर की पत्नी दीपिका और दीपक थे। वहीं, उन्होंने कहा कि मारपीट के बाद स्थानीय लोगों ने बहादुरपुर थाना की पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bus Fare News: बस यात्रियों को झटका! 10-15% बढ़ा किराया, 1 जून से लागू होंगी नई दरें, जानें पूरी सूची

बिहार में बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब 10 से 15 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा. परिवहन विभाग ने डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते यह फैसला लिया है, जो 1 जून से

Darbhanga Crime News: दरभंगा में युवती की फांसी से लटकी मिली लाश, डाटा ऑपरेटर की संदिग्ध मौत मिस्ट्री, जब आंख खुली तो सामने… पढ़िए...

दरभंगा में एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। साथ सो रही 7 साल की बच्ची के रोने से इस चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ। पुलिस हत्या

बगहा गोलीकांड: LIC कार्यालय में गार्ड की बंदूक से चली गोली, पैसा जमा कराने आए व्यक्ति को लगी, हड़कंप

बगहा के एलआईसी कार्यालय में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से पैसा जमा कराने आए उपेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें

Darbhanga BDO Raid: वाह रे बाबू! तनख्वाह से तेज निकली संपत्ति, EOU ने खोले हिसाब-किताब…केवटी के BDO साहब चर्चा में!

दरभंगा केवटी प्रखंड के बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के ठिकानों पर EOU की छापेमारी। 89 लाख से अधिक की बेनामी संपत्ति उजागर। जमीन, निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त, बैंक ख