spot_img

Darbhanga के किरतपुर में दोस्तों के साथ नहा रहा किशोर बाढ़ की पानी में बहा, तलाश में गोताखोर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के किरतपुर से बड़ी खबर है जहां जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरूआ पंचायत के वार्ड तीन के मो. रब्बानी के चौदह वर्षीय पुत्र अब्दुल रहमान की डूबने से मौत की आशंका है। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के दौरान बाढ़ के पानी में डूब गया। लोगों को आशंका है कि उसकी मौत हो गई है।

- Advertisement -

हालांकि, खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका है। लेकिन, ग्रामीणों से मिली जानकारी और मौके पर जुटे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई घंटे बीत जाने के कारण लोग अब भी उम्मीद में उसकी तलाश में जुटे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गांव के गोताखोरों के साथ ही नाव से लोग लगातार उसकी खोज में जुटे हैं। इधर, स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों समेत इलाके के मुखिया आदिल ने सीओ और स्थानीय प्रशासन को फोन से इसकी जानकारी देते हुए एनडीआरएफ बुलाने की मांग की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

जानकारी के अनुसार,अब्दुल बारह भाई-बहन है। आज दोपहर में अब्दुल रहमान अपने दोस्तों के साथ झगरूआ रनपरती के समीप बाढ़ के पानी में नहाने के लिए गया था। जहां नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में वह बह गया। लोगों को आशंका है कि वह डूब चुका है और उसकी मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

हालांकि, अभी भी हर कोई उम्मीद में है कि वह लौटकर आ जाए। वहीं अब्दुल की तलाश में पूरे गांव के लोग जुटे हैं। घटनास्थल पर स्थानीय गोताखोरों की पूरी टीम लगी हुई है। नाव से उसकी खोज डूबने के समय से लगातार की जा रही है। लेकिन, अब तक उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

वहीं, अब्दुल के पिता रब्बानी ठेला चलाते हैं। किसी तरह परिवार को भरण पोषण करते हैं। इधर, अब्दुल के नहीं मिलने से उसकी मां नूरजहां बेगम का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur

Bihar बनेगा Drone Hub! Defence-Aerospace Policy से आएगा बड़ा निवेश, खुलेंगी हजारों हाई-टेक नौकरियां, जानिए

Bihar Aerospace Policy: बिहार सरकार जल्द ही 'एयरोस्पेस एवं डिफेंस प्रमोशन पॉलिसी' लाने जा रही है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारी निवेश लाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों और ड्#BiharNews,#AerospaceBihar,#DefensePolicy

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar