spot_img

Darbhanga के जाले की 38 हजार दीदी को संपूर्ण विरासत छोड़कर अब मुजफ्फरपुर जाएंगें विपिन कुमार, 9 सालों की उपलब्धि झोली में संभालकर, नए कदम से अगुवा बनेगा जीविका जाले

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। प्रखंड के राढ़ी स्थित जीविका कार्यालय में शुक्रवार को जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक विपिन कुमार को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, विपिन कुमार अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में जाले प्रखंड में जीविका को छोटे से पौधा से वटवृक्ष बनाया। इनके योगदान के संदर्भ में जितनी भी तारीफ की जाय वह कम है। यह बात जाले प्रखंड जीविका के प्रखंड क्रायक्रम सामन्यवयक देवदत्त ने कही।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि विपिन के मुजफ्फरपुर जिले में हुए स्थान्तरण पर वहां की जीविका को भी बधाई है। श्री देवदत्त ने कहा कि आज जाले जीविका की जो पहचान है, उसमें पूर्व बीपीएम अमित कुमार व विपिन का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दहेज हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार: दरभंगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सनसनीखेज खुलासा!

उन दोनों की बदौलत जाले जीविका वट वृक्ष की तरह फैला हुआ है। जाले प्रखंड क्षेत्र में लगभग तीन हजार पचास समूह में लगभग 38 हजार जीविका दीदी जुड़ी हुई हैं।

यह एक राज्य स्तर पर मिसाल है। महिलाएं जीविका से जुड़कर आर्थिक तथा सामाजिक विकास कर रही है। कृषि विज्ञान केंद्र जाले के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने कहा कि जीविका दीदियों के उत्थान व जीवकोपार्जन के लिए हम केविके परिवार की ओर से सदैव प्रत्यनशील थे और आगे भी रहेंगे।

समाजसेवी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि विपिन और अमित ने जिस प्रकार से जाले में एक छोटे से बीज को बढ़ाने का काम किया, वह सराहनीय है। यह उपलब्धि जाले में जीविका के दीदी को स्वाबलंबी स्वरोजगार बनाने में काफी मददगार होगा। जाले आपको हमेशा याद रखेगा और उम्मीद करेंगे कि नए समन्वयक की ओर से सही से निर्वाहन किया जाय।

इस अवसर पर जेपी सेनानी संगठन के प्रदेश महामंत्री अरुण कुमार, संदीप कुमार, पीएनबी के आशीष कुमार,रतनपुर मुखिया पति गोपी कृष्ण ठाकुर उर्फ बबलू सहित सैकड़ों जीविका दीदी मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दहेज की खौफनाक वारदात: दरभंगा में 20 लाख कैश और स्कॉर्पियो के लिए विवाहिता को गोली मारकर हत्या, पढ़िए - बड़ा खुलासा
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Bike Accident: दरभंगा में डेढ़ महीने पहले हुई शादी, वाहन ने कुचला, मौत!

दरभंगा में एक भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई। एनएच-27 पर मिक्सर मशीन ने बाइक सवार गणित कुमार सहनी को कुचल दिया, जिससे परिवार में मातम पसरा है।#DarbhangaNews,#BikeAccident,#BiharAccident

Darbhanga Crime News: दरभंगा में लाखों की चोरी: किराना दुकान से नकदी-सोना लेकर भागे चोर!

दरभंगा के घनश्यामपुर स्थित शिवशंकर किराना स्टोर से 6 लाख का सामान, 25 हजार नकदी और सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जिससे इलाके में हड़क#DarbhangaNews,#CrimeInDarbhanga,#RobberyNews

Bihar Horn News: बिहार में अब नहीं बजेंगे तेज हॉर्न! सरकार का बड़ा एक्शन, क्या आप भी हैं सावधान?

बिहार में अब वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न और मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न के खिलाफ सख्त अभियान चलेगा। सरकार ने ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहन मालिकों#BiharNews,#HornAction,#NoisePollution

Samastipur Cricket News: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने दिखाया दम! जड़ा तूफानी शतक, क्रिकेट जगत में हड़कंप

समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अभ्यास मैच में धमाकेदार शतक जड़ा। वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई की इस पारी से स्थानीय क्रिकेट में नई उम्मीदें जगी#SamastipurCricket,#AshirwadSuryavanshi,#BiharSports