spot_img

Madhubani से बड़ी खबर, जुड़ गया Indo-Nepal और करीब,17 जुलाई से जयनगर से बिजलपूरा तक होगा सीधा रेल परिचालन

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: कुर्था से बिजलपूरा रेल परिचालन का उद्घाटन 16 जुलाई को, अब तीन बार होगा परिचालन, बिजलपूरा स्टेशन से जनकपुरधाम तक पर 10:30 बजे होगा विधिवत उद्घाटन, नेपाल रेलवे ने की नई समय सारणी जारी, जयनगर से सुबह 8:15, दोपहर 2:45, शाम 5:45 भारतीय समय पर होगा परिचालन,दोनों देश के यात्रियों व व्यापारियों में खुशी दौड़ी की लहर

- Advertisement -

जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। इंडो-नेपाल रेल परियोजना के दूसरे फेज का रेल लाइन कुर्था से बिजलपूरा (भंगहा) तक परिचालन का उद्घाटन आगामी 16 जुलाई रविवार को होगा। अब इंतजार की घड़ी समाप्त हो गयी है।

- Advertisement -

उद्घाटन बिजलपूरा स्टेशन पर सुबह 10:30 मिनट पर होगा तथा नेपाल के रेल अधिकारियों व इरकॉन व कोंकण रेलवे के अधिकारी हरी झंडी दिखाकर जनकपुरधाम के लिए रवाना करेंगे। नेपाली रेलवे के जीएम निरंजन झा ने बताया कि 16 जुलाई को बिजलपूरा से जनकपुरधाम तक रेल परिचालन होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

17 जुलाई से पहली ट्रेन सुबह 7:30 (नेपाली समय) पर जयनगर के लिए खुलेगी जो सुबह 8: 35 बजे जनकपुरधाम तथा 10 बजे जयनगर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि दोनों देश के यात्रियों की मांग पर 17 जुलाई से नेपाली ट्रेन तीन बार अप व डाउन करेंगी।

इसमें तीन बार जयनगर से जनकपुरधाम तक तथा एक एक बार जयनगर से बिजलपूरा तक जाऐगी। इस तरह 17 जुलाई को जयनगर के शाम वाली ट्रेन 6 बजे जनकपुरधाम वाया बिजलपूरा तक जाऐगी।

यह भी पढ़ें:  हंगामा है क्यों बरपा: MP CM Mohan Yadav सवालों के घेरे में, 137 प्लॉट, 168 एकड़ जमीन, 45 करोड़ का दावा! और फिर पीछे से पहुंचा ' विकास '

जो जनकपुरधाम में शाम 7:17 तथा बिजलपूरा रात 8:30 बजे पहुंचेगी। जो फिर सूबह 7:30 में जयनगर के लिए खुलेगी। उन्होंने बताया कि नये समय सारणी के अनुसार जयनगर से पहली ट्रेन सुबह 8:30 बजे यानि भारतीय समय 8:15 मिनट तथा दुसरी ट्रेन 3 बजे दोपहर यानि 2:45 भारतीय समय तथा तीसरी ट्रेन 6 बजे शाम यानि 5:45 मिनट भारतीय समय पर जनकपुरधाम के लिए खुलेगी।

इसमें शाम वाली ट्रेन बिजलपूरा के लिए सीधा होगी। अन्य दो ट्रेने जनकपुरधाम तक ही जाऐगी। उन्होंने बताया कि बिजलपूरा से जयनगर के लिए प्रतिदिन 7:30 बजे खुलेगी। जो जनकपुरधाम से 8:35 बजे जयनगर के लिए प्रस्थान होगी तथा जनकपुरधाम से जयनगर के लिए दुसरा ट्रेन 11:30 दोपहर तथा शाम 4:30 से तीसरा ट्रेन खुलेगी।

इधर नये समय सारणी व ट्रेन के तीन फेरे खुलने की खबर से दोनों देश के यात्रियों व व्यापारियों में खुशी की लहर है। बता दे कि एक जून को दिल्ली से वीडियो वर्चुअल के माध्यम से दोनो देश के पीएम के समक्ष दोनों देश के संबंधित अधिकारियों द्वारा इस खंड का हेण्ड व टेक ओभर किया गया था।

यह भी पढ़ें:  CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

फिलवक्त प्रथम फेज जयनगर- जनकपुरधाम वाया कुर्था एक जोड़ी डीएमयू ट्रेन का परिचालन हो रहा है जो 34 किमी है। वही दूसरे फेज का कुर्था से बिजलपूरा तक 17 किमी रेल लाईन व स्टेशन तैयार है। जिसपर 16 जुलाई को परिचालन की हरी झंडी दिखाई जाऐगी। तीसरे फेज का बिजलपूरा से वर्दीवास तक 17.5 किमी नेपाल सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण नही कराये जाने के कारण लंबित है।

यह परियोजना वर्ष 2014 से शुरू हुयी। जो करीब 7 सौ करोड़ की लागत से जयनगर से वर्दीवास तक 69 किमी बननी है। जिसे इरकॉन द्वारा बनाया जा रहा है। पिछले 9 वर्षों में 52 किमी तक रेल लाइन, स्टेशन समेत अन्य संसाधन तैयार है जिसे 2 अप्रैल 2022 को दोनो देश के पीएम की ओर से जयनगर से कुर्था तक 34 किमी का रेल परिचालन को हरी झंडी दिखाई गयी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! मनरेगा खत्म, अब 125 दिन काम की गारंटी, ₹1.51 लाख करोड़ का बंपर बजट

Viksit Bharat Rojgar Yojana: भारत सरकार ने 'विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' अधिनियम 2025 को 1 जुलाई 2026 से लागू करने की अधिसूचना जारी की है। यह मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामी#ViksitBharatRojgar,#GraminVikas,#EmploymentGuarantee

गज़ब! हैदराबाद में एक्सेंचर ने कर डाली ₹10,00,00,00,000 की डील, 10 लाख Sq Ft ऑफिस को लेकर क्या है पूरा मामला? जानिए खास बातें

Hyderabad Accenture: आईटी दिग्गज एक्सेंचर ने हैदराबाद में 10 लाख वर्गफुट से अधिक ऑफिस स्पेस 10 साल के लिए लीज पर लिया है। कंपनी इस डील के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा किराया देगी।#HyderabadNews,#AccentureIndia,#CommercialRealEstate

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur