

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की ओर से जारी किए गए निर्देश पर पीएस आई नेहा कुमारी को बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी बिरौल के रूप में अतिरिक्त प्रभार मिला है।
इस कार्य के लिए पीएस आई नेहा को विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि जिला पुलिस मुख्यालय से निर्गत पत्र के आलोक में नेहा कुमारी थाना के अन्य कार्यों के अलावा बाल कल्याण से संबंधित मामलों का निष्पादन करेगी। इससे थाना में आये ऐसे मामलों का निष्पादन जल्द हो पायेगा।
जानकारी के अनुसार इससे पूर्व थाना में बाल कल्याण से संबंधित मामलों का निष्पादन थानाध्यक्ष के स्तर से होता रहा है। पूर्व के इस नियम मे बदलाव करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस कार्य के लिए थाना में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी को इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया।
- Advertisement -

