back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

ATS के डिप्टी SP और SI को मारी गोली, स्थिति गंभीर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

झारखंड के रामगढ़ जिले में पतरातू इलाके में अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने ATS के डिप्टी एसपी और रामगढ़ जिला पुलिस के एक एसआई को गोली मार दी। रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके में अपराधियों ने पुलिस को देख उन पर फायरिंग कर दी।

- Advertisement -

मुठभेड़ के दौरान एटीएस में तैनात डीएसपी नीरज कुमार और एसआई सोनू साव को गोली लगी है। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को रांची के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

- Advertisement -

रामगढ़ पुलिस ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए रांची लाया गया है। रामगढ़ के एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि अमन साहू गैंग के अपराधियों को पकड़ने के लिए एटीएस और रामगढ़ पुलिस की टीम छापेमारी करने आई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BPSC TRE-4: बिहार टीचर वैकेंसी का खुला पिटारा, 46 हजार पदों पर जल्द भर्ती

डिप्टी एसपी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि पलामू जिले में अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एटीएस डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर रही विशेष टीम पर कुछ अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इसमें नीरज कुमार और एसआई सोनू साव को गोली लगी है। दोनों की हालत स्थिर है और रांची के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छतरपुर थाने के भिखीपलवा गांव में बंगाली ओरांव नामक व्यक्ति पर उसके घर के अंदर हमला किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और आईजी (अभियान) एवी होमकर ने कहा कि एटीएस रांची की एक टीम रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके में छापेमारी कर रही थी।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Police Transfer: मुजफ्फरपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 सब इंस्पेक्टरों समेत कई थानेदार बदले

हाल के दिनों में झारखंड में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

एक दिन पहले रामगढ़ जिले में ही सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के एक कर्मचारी को कुछ बदमाशों ने निशाना बनाया था। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कर्मचारी पर गोलियां बरसाई थीं। घायल कर्मचारी को रांची के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Pawan Singh Divorce News: आरा सिविल कोर्ट में ज्योति सिंह ने कहा 'मैं पति के साथ रहना चाहती हूं', पवन सिंह नहीं पहुंचे

वहीं, रविवार को ही लातेहार जिले में जादू-टोने के शह में एक बुजुर्ग दंपती की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

इससे पहले, 12 जुलाई को धनबाद जिले में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के नेता को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। आरएसएस नेता की पहचान 55 वर्षीय शंकर प्रसाद के रूप में हुई थी, जो धनबाद में आरएसएस के संपर्क प्रमुख थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें