
राजीव सिंह, सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। भरहुल्ली पंचायत के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता शीता शरण पांडेय का बुधवार को निधन हो गया। पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा।
असमायिक निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई। एमओ आकांक्षा कुमारी, उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर, फेयर्स प्राइस डीलर एसोसिएशन प्रखंड अध्यक्ष महादेव साह,सचिव ऐहतेशाम रिजवी, अब्दुल कलाम, कारी यादव, पूर्व मुखिया राम नाथ सहनी,ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
इधर, ग्रामीणों की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कहा सामाजिक सरोकार से जुङे डीलर का अचानक निधन हो जाना व्यक्तिगत क्षति है। मौके पर पूर्व मुखिया रामनाथ सहनी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।