

पीएफवाई (PFI) मामले में एनआईए (NIA) और एटीएस (ATS) ने बड़ी कार्रवाई की है।टीम लगातार कार्रवाई के बीच जो खबर आ रही है उसके मुताबिक इस बार टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, इसबार हथियार की ट्रेनिंग देने वालों को टीम ने दबाचा है। इन दोनों का वीडियो भी वायरल है।
काफी समय से NIA और ATS की टीम उसकी तलाश में थी। याकूब को मोतिहारी से गिरफ्तार किया गया। जहां वो पहचान छुपाकर रह रहा था। वहीं, एक दुकान में काम कर के अपना गुजारा कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के मास्टर ट्रेनर याकूब और सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया गया है। याकूब और सुल्तान हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता था। वो गांधी मैदान में लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता था।
एनआईए (NIA) और एटीएस (ATS) की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार किया है। कुछ महीनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ। इसमें याकूब और सुल्तान गांधी मैदान में लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देते दिख रहे थे। तभी से सुरक्षा एजेंसियां उनकी खोज में जुटी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, जांच में पता चला कि दोनों पीएफवाई (PFI) से जुड़े हुए हैं। तब एनआईए (NIA) और एटीएस (ATS) की टीम ने उनकी तलाश शुरू की। याकूब को मोतिहारी के चकिया थाना इलाके के बांसघाट से गिरफ्तारी किया गया है।





