spot_img

Darbhanga के कमतौल में 15 लाख दो, नहीं देने पर बच्ची के साथ पत्नी को भगाया, रीतिका को आशंका, मेरे पति की करा देंगे दूसरी शादी

spot_img
- Advertisement -
कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के टेकटार मधपुर गांव निवासी राकेश महासेठ की पत्नी एवम् सीतामढ़ी जिला के बथनाहा थाना क्षेत्र के दिग्ही गांव निवासी परमहंस गाई की पुत्री रीतिका कुमारी ने ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसने अपनी आपबीती बताई है।

रीतिका ने कहा है कि ससुराल वाले मुझसे पंद्रह लाख बतौर दहेज लाने का दबाव दे रहे हैं। नहीं लाने पर हमें हमारी छोटी सी नन्ही के साथ घर से बाहर निकाल दिया है। इतना ही नहीं हर दिन मेरे साथ मारपीट की जा रही है। वहीं, रीतिका ने आशंका जताई है कि अब ससुराल के लोग मुझसे मेरे पति भी छीन रहे। मेरे पति की दूसरी शादी कराने की तैयारी में हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब, सांसद ठाकुर ने रखे बड़े प्रस्ताव

दहेज प्रताड़ना के तहत मारपीट कर ससुराल से निकाल बाहर कर देने का आरोप लगा कर अपने ससुर फौजदार महासेठ, पति राकेश महासेठ, भैसुर संजीव महासेठ सहित चार नामजदों के विरूद्ध कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

आरोप लगाया है कि दहेज लोलुप ससुराल पक्ष वालों ने पंद्रह लाख रुपयों की मांग पूरी नहीं होता देख बीते 12 जुलाई को ग्यारह माह की पुत्री सहित मारपीट कर वादिनि को ससुराल से भगा दिया है। वहीं पति की दूसरी शादी करने की फिराक में लग गए हैं। मामले की तहकीकात अनि पायल भारती कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अल्पसंख्यक स्कूल में एडमिशन की दौड़, 97 में से 87 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...