back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

सरकार ‘तेरी-मेरी दोस्ती’ बिजली में अटक गईं…जवाब चाहते हैं बिरौलवासी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। इस उमसभरी गर्मी मे भी विभाग लोगों को सही रूप से बिजली सप्लाई देने में कामयाब नहीं हो रही है। ऐसे में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से जनता को दिये 24 में 22 घंटा बिजली सप्लाई की घोषणा सिर्फ घोषणा बनकर रह गई है।

- Advertisement -

वर्तमान समय में अनुमंडल में बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। एक तो बिजली की आंख मिचौली और दूसरी ओर लो वोल्टेज की समस्या से लोग पिछले कई महीनों से परेशान हैं।

- Advertisement -

इसकी शिकायत करने पर भी समस्या को दूर करने के बजाय विभाग सुनने को तैयार नहीं है। विभाग की लचर व्यवस्था से 24 घंटे के दिन रात में महज 10 से 12 घंटा ही बिजली मिल पा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: ससुराल जा रहे सहरसा के युवक की मौत, 40 फीट नीचे खेत में जा गिरी बाइक

बिजली सप्लाई के इस कदर आने और जाने से उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी में जग कर रात बिताना पड़ता है। टाउन फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं में मो.नौशाद, अभिजीत कुमार, विनोद गोयल, मोनू कुमार, मो.दाउद सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि एक तो बिजली की आंख-मिचौली होना। साथ ही, पिछले दो माह से वोल्टेज के कारण लोग परेशान हैं।

इन लोगों ने बताया कि विभागीय पदाधिकारी से इस समस्या की शिकायत की गई थी बावजूद इसमें सुधार होने के बजाय स्थिति यथावत बनी हुई है। जबकि इस क्षेत्र से सबसे अधिक रेवेन्यू विभाग को भुगतान किया जाता है।

बावजूद, यहां की समस्या को सुनने और सुधारने में पदाधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं। विभागीय जेई सौरभ कुमार ने बताया कि बुधवार की रात 1 लाख 32 हजार के सप्लाई लाइन में अचानक गड़बड़ी आ जाने से चार घंटे बिजली बाधित रहा।

लो वोल्टेज में सुधार करने के लिए पुराने ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। मामला जो भी हो लेकिन गर्मी आते ही बिजली सप्लाई में हो रहे कटौती के पीछे का कारणों का जवाब चाहते हैं बिरौलवासी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Congress में संगठन चुनाव से पहले बड़ी हलचल, जयपुर से आईं प्रभारी संगीता बेनीवाल ने जानिए क्या कहा, बड़ा बयान
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित होती ऊर्जा और ग्रहों के...

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें