back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

कुख्यात अपराधी हीरागज यादव की हिरासत में संदेहास्पद मौत, थाने पर बवाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी घाघरा पंचायत के बदिया गांव निवासी हीरागज यादव की रात को पुलिस हिरासत में संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने थाने का घेर लिया। लोगों ने जमकर बवाल काटा।

- Advertisement -

इससे पूरा थाना छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की बात कहते हुए पुरे मामले की जांच कर रही है। घटना बखरी थाना की है।  एसपी योगेंद्र कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -

घटना गुरूवार की रात की है। भूमि विवाद को लेकर दिन में हुई गोलीबारी और विरोधी के घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस हीरागज यादव की हिरासत में लेकर देर शाम थाना लाई थी, जहां उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

जैसे ही परिजनों को मौत की खबर लगी, वे आक्रोशित ग्रामीण थाना पहुंचकर देर रात तक भारी बवाल काटते रहे। परिजनों ने पुलिस पर हीरा की हत्या करने का आरोप लगाया। जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी की मौत हार्टअटैक से हुई है।

हीरागज की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों एवं ग्रामीणों ने बखरी थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इन लोगों का कहना है कि गुरुवार को दिन में जमीन विवाद को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष के लोगों ने गोलीबारी का आरोप लगा दिया। पुलिस इस मामले में हीरागज यादव को पकड़ कर ले गई।

एसपी योगेन्द्र कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट प्रतीत होता है। जांच के आदेश दिए गए हैं। हीरागज यादव का आपराधिक रिकॉर्ड है। हत्या के मामले में वह सजायाफ्ता था। 12 साल जेल में रहकर कुछ महीने पहले ही छूटा था। परिवार के सदस्यों और मुखिया-सरपंच को सारी जानकारी दी गई है।

एसपी ने बताया कि एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी थी कि हीरागज यादव ने उसके घर में आग लगा दी है। तब बखरी पुलिस हीरागज यादव को गिरफ्तार करके लाई थी। इस संबंध एफआईआर (क्रमांक 207/23) पंजीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में बड़ा सड़क हादसा: बस और कार की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

परिजनों का आरोप है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई। रात को पुलिस ने विपक्षियों के साथ मिलकर उसे जहर देकर मार डाला गया। मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। स्थानीय पुलिस का कहना है कि रात में वह थाना में बने चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान गिरकर बेहोश हो गया। उसे बखरी पीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Patna News: जेपी गंगा पथ की दुकानें अब जीविका की महिलाओं को मिलेंगी, बदलेगी तस्वीर

इधर, देखते ही देखते बखरी थाना छावनी में तब्दील हो गया। मौके की नजाकत को भांपते हुए जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल के अलावा दस थानों की पुलिस और पुलिस पदाधिकारियों को बखरी में तैनात कर दिया गया।

वहीं, रात के करीब एक बजे बखरी पहुंचे एसपी योगेंद्र कुमार ने हालत का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों से घटना की जानकारी ली और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें