spot_img

मणिपुर के बाद पश्चिम बंगाल में महिला के साथ शर्मनाक बर्बरता, महिला को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया

spot_img
- Advertisement -

मणिपुर में हुई घटना अभी तक शांत नहीं हुई हैं। मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। सरकार जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलवाने की कोशिश भी कर रही है, हालांकि 78 दिन के बाद कार्रवाई करने को लेकर भी सरकार सवालों के घेरे में है।

- Advertisement -

अब पश्चिम बंगाल में भी महिला के साथ हिंसा और निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। जहां एक ग्राम सभा उम्मीदवार ने भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ और शारीरिक हमले का आरोप लगाया है। घटना 8 जुलाई की बताई जा रही है, जहां राज्य में पंचायत चुनाव के मतदान थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बंगाल में महिला के साथ हिंसा और निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। एक ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकतार्ओं पर छेड़छाड़ और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के खूंखार अपराधी लल्लन सिंह का यूपी में 'गेम ओवर', 7 हत्याएं कर मचाया था आतंक, पुलिस ने किया ढेर!

घटना आठ जुलाई की बताई जा रही है, जिस दिन राज्य में पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था। महिला प्रत्याशी का आरोप है कि तृणमूल कार्यकतार्ओं ने उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। यह घटना हावड़ा जिले के पांचला इलाके की है। मामले में पांचला थाने में एफआइआर दर्ज हो चुका है।

यह भी पढ़ें:  ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुझे तृणमूल के लगभग 40 उपद्रवियों ने मारा-पीटा। मेरी सीने और सिर पर डंडे से वार किया और मुझे मतदान केंद्र से बाहर फेंक दिया गया। ग्राम सभा उम्मीदवार का आरोप है कि आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के दिन तृणमूल कार्यकर्ताओं ने निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया था।

यह भी पढ़ें:  बिहार के खूंखार अपराधी लल्लन सिंह का यूपी में 'गेम ओवर', 7 हत्याएं कर मचाया था आतंक, पुलिस ने किया ढेर!


मामले में पांचला थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और घटना हावड़ा जिले के दक्षिण पांचला में हुई हैं। एफआईआर की कॉपी में लिखा गया है, आठ जुलाई को मतदान हो रहा था और मेरे साथ लगभग 40-50 टीएमसी उपद्रवियों ने मारपीट की। मेरी सीने और सिर पर डंडे से वार किया गया। और, मुझे मतदान केंद्र से ही बाहर फेंक दिया गया।

एफआईआर की कॉपी में टीएमसी उम्मीदवार हेमंत रॉय,नूर आलम,अल्फी एसके, रणबीर पांजा संजू,सुकमल पांजा समेत कई लोगों का नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं उन लोगों ने मेरे कपड़े भी फाड़ने की कोशिश की और मुझे नग्न होने पर मजबूर किया। सबके सामने मेरे साथ छेड़छाड़ की। मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लपटों में धधका: नवादा थाना में लगी भीषण आग, मालखाना पहुंचे एसडीपीओ राजकुमार शाह!

Bhojpur Police Fire: भोजपुर जिले के आरा स्थित नवादा थाना के मालखाने में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है, कई सामान जलकर नष्ट हुए।#BhojpurNews,#AraPolice,#BiharFire

Darbhanga की रीना: जाले में जमीन के लिए हैवानियत: चापाकल पर पानी भर रही महिला को पीटा, घर से 2 लाख और 2 भर...

Jale Crime News: बिहार के जाले नगर परिषद क्षेत्र में जमीन और पानी विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने पीड़िता के घर से 2 लाख रुपये नकद और 2 भर सोने के ग#JaleCrime,#BiharNews,#LandDispute

हैं तैयार हम : मुहर्रम पर दरभंगा DM-SSP का बड़ा फैसला! DJ बैन, अफवाह फैलाई तो सीधे जेल, जानें क्या है तैयारी

Bihar Muharram: दरभंगा में मुहर्रम पर्व को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और डीजे के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रश#BiharMuharram,#DarbhangaNews,#MuharramSafety

Darbhanga संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत देखें नई तारीखें!

Darbhanga Sanskrit University Exam: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री और आचार्य परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। छात्र 25 से 30 जून 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर स#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#ExamForms